August 11, 2026 4:08 pm

बीकानेर में युवक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया वार, Police का भंय खत्म, देखें विडियो…..

बीकानेर में मटका गली के पास युवक से लूट की कोशिश का मामला सामने आया। विरोध करने पर बदमाशों ने ईंट से सिर पर वार किया। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में युवक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया वार, Police का भंय खत्म…..

बीकानेर में युवक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया वार, Police का भंय खत्म…..

बीकानेर, @MaruSangram। सोमवार रात करीब 8:45 बजे मटका गली के पास रेलवे पटरियां पार करते समय एक युवक के साथ लूट और मारपीट की घटना सामने आई। दो युवकों ने युवक का बैग, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट से युवक के सिर पर भी वार किया।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अमित हल्दर पुत्र सुदांशु के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान खाना खाने के लिए वह रेलवे पटरियां पार कर रहा था, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया।
युवक ने अपना बचाव करते हुए मदद के लिए शोर मचाया।

इसी दौरान खिदमतगार सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान से जुड़े सोयब भाई, इमरान और राजकुमार खड़गावत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को ललकारा। लोगों के पहुंचने पर दोनों कथित लुटेरे मौके से भाग गए।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद मामले की जांच और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Maru Sangram News | हर खबर आप तक

Attempted robbery of a youth in Bikaner; hit on the head with a brick when he resisted; police feared…

Attempted robbery of a youth in Bikaner; hit on the head with a brick when he resisted; police feared…

Bikaner, @MaruSangram. A young man was robbed and assaulted while crossing the railway tracks near Matka Gali at around 8:45 pm on Monday night. Two young men attempted to snatch his bag, mobile phone, and purse and assaulted him when he resisted. It is alleged that the attackers also hit him on the head with a brick.

According to information, the young man has been identified as Amit Haldar, son of Sudanshu. He was waiting for a train to West Bengal. While crossing the railway tracks to eat, he was surrounded by two young men.
The young man shouted for help while defending himself.

Meanwhile, Soyeb Bhai, Imran, and Rajkumar Khadgawat, associated with the Khidmatgar Society and Asahaya Seva Sansthan, arrived at the scene and challenged the two young men. When people arrived, the two alleged robbers fled the scene.

Following the incident, questions are being raised about the security situation in the area.

After the incident was reported to the police, efforts are underway to investigate the matter and identify the accused.

Maru Sangram News | Every news to you

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts