
डॉ. मेघना शर्मा बनीं राजस्थानी अध्ययन केंद्र की संस्थापक निदेशक, राजस्थानी संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर….
डॉ. मेघना शर्मा बनीं राजस्थानी अध्ययन केंद्र की संस्थापक निदेशक, राजस्थानी संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर……
बीकानेर, @MaruSangram। कुलाधिपति व राज्यपाल राजस्थान के निर्देशों पर महाराजा गंगा सिंह विश्वाविद्यालय में राजस्थानी अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है जिसकी संस्थापक निदेशक के रूप में ड़ॉ. मेघना शर्मा को नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पश्चात डॉ. मेघना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अध्ययन केंद्र के द्वारा राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत करती गतिविधियां, राजस्थानी साहित्यिक गोष्ठियां, राजस्थानी पर शोध आधारित संवाद कार्यक्रम, राजस्थानी कला व पर्यटन को मज़बूत करने में केंद्र का विशेष ज़ोर रहेगा| आगामी समय में राजस्थानी के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाकर उसे जन जन से जोड़ने से प्रयास रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि ड़ॉ. मेघना पूर्व में भी विश्वविद्यालय में एसएफएस में संचालित राजस्थानी पाठ्यक्रम की संस्थापक समन्वयक के रूप में चार सत्रों तक निरंतर कार्यभार संभाल चुकी हैँ व वर्तमान में विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष हैँ।
डॉ. मेघना की नियुक्ति पर उन्हें राजस्थानी मोट्यार परिषद द्वारा शॉल, साफा, दुपट्टा, पौधा देकर सम्मानित किया गया जिसमे डॉ. नमामी शंकर आचार्य, ड़ॉ. गौरीशंकर प्रजापत, राम शर्मा, रविंद्र जाजड़ा, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, सुनील बिश्नोई, दीपक चौधरी के नेतृत्व में विधि, इतिहास व राजस्थानी विभाग के विद्यार्थी शामिल रहे।
Dr. Meghna Sharma appointed as the founding director of the Rajasthani Study Centre, with an emphasis on promoting Rajasthani culture and literature.
Dr. Meghna Sharma appointed as the founding director of the Rajasthani Study Centre, with an emphasis on promoting Rajasthani culture and literature.
Bikaner, @MaruSangram. On the instructions of the Chancellor and Governor of Rajasthan, the Rajasthani Study Centre has been established at Maharaja Ganga Singh University, with Dr. Meghna Sharma appointed as its founding director.
Speaking to the media after the appointment, Dr. Meghna said that the Study Centre will focus on activities showcasing Rajasthani culture and traditions, organizing Rajasthani literary seminars, research-based dialogue programs on Rajasthani, and strengthening Rajasthani art and tourism. In the future, efforts will be made to spread awareness about Rajasthani among the general public and connect it with the masses.
It is noteworthy that Dr. Meghna has previously served as the founding coordinator of the Rajasthani course at the SFS in the university for four consecutive terms and is currently the Head of the Department of History at the university.
On Dr. Meghna’s appointment, she was honored by the Rajasthani Motiyar Parishad by presenting her a shawl, turban, scarf, and a plant. The event was attended by students from the Law, History, and Rajasthani departments, led by Dr. Namami Shankar Acharya, Dr. Gaurishankar Prajapat, Ram Sharma, Ravindra Jajra, Rajesh Chaudhary, Prashant Jain, Sunil Bishnoi, and Deepak Chaudhary.
Author: Sarjit Singh







