August 10, 2026 10:01 am

बीकानेर में होगी मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता, लहरिया पहन बेटियां करेंगी कैटवॉक, समाज को देंगी खास संदेश….

बीकानेर में मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता का आयोजन होगा। लहरिया परिधान में बेटियां कैटवॉक कर राजस्थानी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और समाज को खास संदेश देंगी। पढ़ें पूरी खबर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में होगी मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता, लहरिया पहन बेटियां करेंगी कैटवॉक, समाज को देंगी खास संदेश….

बीकानेर में होगी मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता, लहरिया पहन बेटियां करेंगी कैटवॉक, समाज को देंगी खास संदेश….

बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय परंपरा में सावन का महत्व दूसरे किसी भी माह से अधिक है। बात मौसम की हो, उत्सव की हो, भक्ति की हो या हरियाली की, सावन सबका प्रिय मास है। हो भी क्यों नहीं, जो शिव को प्रिय हो वह सबको प्रिय ही होगा।

राजस्थान में सावन की बात हो और लहरिया कहीं छूट जाए तो सावन अधूरा है। रंगत फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के प्रिय परिधान लहरिया का उत्सव मनाया जाएगा। रंगत फाउंडेशन आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार की दोपहर 2:15 बजे, जिला उद्योग संघ, रानी बाजार, बीकानेर में मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता आयोजित करवाने जा रहा है। 15 वर्ष पूर्ण कर चुकी राजस्थान की समस्त युवतियां व महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगी। रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि लहरिया हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रंगत फाउंडेशन संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु लगातार कार्य कर रहा है। इस प्रतियोगिता में लहरिया पहनकर युवतियां न सिर्फ संस्कृति को मजबूत करेगी बल्कि समाज को विभिन्न संदेश भी देगी।

मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल 2023, कल्चरल आइकन व मोटिवेटर गरिमा विजय है। वहीं समाजसेवी द्वारका प्रसाद पचीसिया, सीए सोहन लाल बैद, पुखराज चोपड़ा, हंसराज डागा, लक्ष्मण रामावत, श्यामसुंदर सोनी व मोहन सुराणा आदि मार्गदर्शन कर रहे हैं। पचीसिया ने कहा कि रंगत फाउंडेशन पिछले 4-5 साल से संस्कृति के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहा है। सोहन लाल बैद ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए हमारी अच्छी परंपराओं को जीवंत रखना जरूरी है। मोहन सुराणा ने कहा कि संस्कृति जिंदा रहेगी तो समाज समृद्ध और खुशहाल रहेगा।

बता दें कि मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान 2026 में हिस्सा लेने के लिए रंगत फाउंडेशन के इंस्टाग्राम पेज़ @rangatfoundation अथवा 7014330731 पर संपर्क किया जा सकता है।

The Miss & Mrs. Lahariya Rajasthan 2026 competition will be held in Bikaner, with girls wearing lehariyas (women) walking the ramp, delivering a special message to society.

The Miss & Mrs. Lahariya Rajasthan 2026 competition will be held in Bikaner, with girls wearing lehariyas (women) walking the ramp, delivering a special message to society.

Bikaner, @MaruSangram. In Indian tradition, Sawan holds more significance than any other month. Whether it’s weather, festivals, devotion, or greenery, Sawan is everyone’s favorite month. And why not? Whatever is dear to Lord Shiva is loved by everyone.

If we talk about Sawan in Rajasthan and don’t mention lehariya, Sawan is incomplete. The Rangat Foundation will celebrate the festival of Lahariya, a beloved women’s attire. The Rangat Foundation is organizing the Miss & Mrs. Lahariya Rajasthan 2026 competition on Sunday, August 23, 2026, at 2:15 pm, at the District Industries Association, Rani Bazaar, Bikaner. All girls and women from Rajasthan who have completed 15 years of age will be able to participate in this competition. Roshan Bafna, founder of the Rangat Foundation, explained that the lehriya is an important part of our culture.

The Rangat Foundation is continuously working to preserve and promote culture. By wearing lehriya in this competition, girls will not only strengthen the culture but also convey various messages to society.

The brand ambassador for the Miss & Mrs. Lehriya Rajasthan 2026 competition is Miss Moomal 2023, cultural icon, and motivator Garima Vijay. Social workers Dwarka Prasad Pachisia, CA Sohan Lal Baid, Pukhraj Chopra, Hansraj Daga, Laxman Ramavat, Shyamsunder Soni, and Mohan Surana are providing guidance. Pachisia stated that the Rangat Foundation has been doing exemplary work for culture for the past four to five years. Sohan Lal Baid added that keeping our good traditions alive is essential to guide society in the right direction. Mohan Surana said that if culture remains alive, society will remain prosperous and happy.

To participate in Miss and Mrs. Lahariya Rajasthan 2026, you can contact the Rangat Foundation on their Instagram page @rangatfoundation or on 7014330731.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts