
बीकानेर में Business Meet 2026 का आयोजन, विभिन्न एजुकेशन सेंटर के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा…..
बीकानेर में Business Meet 2026 का आयोजन, विभिन्न एजुकेशन सेंटर के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा…..
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर स्थित The Bits Classes में रविवार को Business Meet 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य Vivekanand Global University (VGU) की ऑनलाइन एवं डिस्टेंस एजुकेशन से संबंधित पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक प्रक्रियाओं की जानकारी विभिन्न एजुकेशन सेंटर के प्रतिनिधियों तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में जयपुर से पहुंचे संदीप शर्मा और टी.पी. सिंगल का The Bits Classes के सदस्यों की ओर से बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर लें एडमिशन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए एडमिशन जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक जरूरी उनके भविष्य और शिक्षा की विश्वसनीयता को ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था या विश्वविद्यालय से जुड़ने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।
उन्होंने एजुकेशन सेंटर संचालकों से अपील की कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विश्वविद्यालय, पाठ्यक्रम, प्रमाण-पत्र, मार्कशीट तथा संबंधित शैक्षणिक नियमों की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भ्रामक प्रचार से बचने पर भी जोर दिया।
ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन की दी जानकारी
संदीप शर्मा ने ऑनलाइन एवं डिस्टेंस एजुकेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एडमिशन से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की मान्यता, पाठ्यक्रम और प्रमाण-पत्रों की वैधता के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
उन्होंने ABC ID, UGC से संबंधित दिशा-निर्देश, DigiLocker पर उपलब्ध शैक्षणिक दस्तावेज, ऑनलाइन रिजल्ट और मार्कशीट के सत्यापन जैसे विषयों पर भी जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी देना एजुकेशन सेंटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
1999 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं एच.के. वर्मा
कार्यक्रम में एच.के. वर्मा ने बीकानेर में अपने शैक्षणिक सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में एक छोटे कंप्यूटर सेंटर से शुरुआत करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया और समय के साथ डिस्टेंस एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी का एडमिशन कराने से पहले संबंधित संस्था या विश्वविद्यालय की पूरी जानकारी होना जरूरी है। विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद और सही काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें उचित शैक्षणिक विकल्प की जानकारी दी जानी चाहिए।
एच.के. वर्मा ने कहा कि सही समय पर सही तरीके से किया गया काम ही लंबे समय तक याद रखा जाता है। उन्होंने एजुकेशन के क्षेत्र में केवल आर्थिक लाभ के लिए गलत जानकारी या गलत तरीके अपनाने से बचने की बात कही।
कार्यक्रम में विभिन्न एजुकेशन सेंटर से आए प्रतिनिधियों ने शिक्षा, ऑनलाइन एवं डिस्टेंस एजुकेशन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया।
Business Meet 2026 held in Bikaner, representatives from various education centers participated…
Business Meet 2026 held in Bikaner, representatives from various education centers participated…
Bikaner, @MaruSangram. Business Meet 2026 was held on Sunday at The Bits Classes in Bikaner. The purpose of the event was to provide information about Vivekanand Global University’s (VGU) online and distance education courses and educational processes to representatives from various education centers.
Sandeep Sharma and T.P. Singal, who arrived from Jaipur, were welcomed with bouquets by members of The Bits Classes.
Take admission with students’ future in mind
Addressing the event, Sandeep Sharma said that while admission is important for students, it is even more important to consider their future and the credibility of their education. He emphasized that before joining any institution or university, one should thoroughly review its information and verify the required documents.
He appealed to education center operators to provide students and their parents with accurate information about universities, courses, certificates, marksheets, and related academic regulations. He also emphasized the importance of avoiding misleading advertising.
Information on Online and Distance Education
Sandeep Sharma, while providing information on the procedures related to online and distance education, said that students should obtain information about the relevant university’s accreditation, coursework, and the validity of certificates before admission.
He also shared information on topics such as ABC ID, UGC-related guidelines, educational documents available on DigiLocker, online results, and marksheet verification.
He stated that providing accurate and authentic information to students and their parents is an important responsibility of education centers.
H.K. Verma has been working in the field of education since 1999.
At the event, H.K. Verma shared information about his educational journey in Bikaner. He explained that after starting with a small computer center in 1999, he worked tirelessly in the field of education and over time established his identity in the field of distance education.
He emphasized that before enrolling a student, it is essential to have complete information about the relevant institution or university. Through effective communication and proper counseling, students should be informed about appropriate educational options.
H.K. Verma emphasized that only work done at the right time and in the right manner is remembered for a long time. He emphasized the importance of avoiding misinformation or adopting unfair methods in the field of education solely for financial gain.
Representatives from various education centers participated in the program, discussing topics related to education, online and distance education, and deliberated on providing appropriate educational guidance to students.
Author: Sarjit Singh







