April 1, 2026 3:29 am

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली ऊंटों की रैली, देखें विडियो…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली ऊंटों की रैली

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली ऊंटों की रैली…..

ऊंट गाड़े पर बैठ जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के लिए किया जागरूक

बीकानेर, @MaruSangram। सजे-धजे ऊंटों के साथ मतदान का संदेश देते रौबीले। कच्छी घोड़ी नृत्य और मश्क की सुमधुर लहरियों के बीच उत्सुक आमजन।

कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता ऊंट रैली निकाली गई।

जूनागढ़ के आगे नख-शिख सजे ऊंट आमजन के लिए बेहद खास थे। आगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इसे हरी झंडी दिखाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊंट गाड़े पर बैठी और मतदाताओं के बीच पहुंचकर मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी श्रंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार से ही आओ बूथ चलें अभियान प्रारंभ हुआ।

आगामी दिनों में सतरंगी सप्ताह के तहत सघन गतिविधियां होंगी। सभी गतिविधियों का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें और दूसरों को प्रेरित करें।

स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि रैली में पचास ऊंटों के अलावा ऊंट गाड़े भी रखे गए। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान की अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया।

रैली यहां से रवाना सार्दुल सिंह सर्किल, एमजी रोड होते हुए फोर्ट स्कूल मैदान पहुंची। रास्ते में बड़ी संख्या में आमजन ने इस रैली को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद किया।

इस दौरान स्वीप सह प्रभारी हरि शंकर आचार्य, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, गोपाल जोशी, सुनील जोशी सहित स्वीप प्रकोष्ठ के सदस्य और आमजन मौजूद रहे।

Camel rally taken out to make voters aware

Camel rally taken out to make voters aware…..

District Election Officer sitting on camel cart made people aware for voting

Bikaner, @MaruSangram. With decorated camels, the people were giving the message of voting. Eager common people amidst Kachhi Ghori dance and the sweet sounds of Mashk.

A similar scene was seen when the voter awareness camel rally was taken out on Sunday by the Sweep Cell of the District Election Office.

The camels decorated from head to toe in front of Junagadh were very special for the common people. The sound of traditional musical instruments ahead was attracting people.

District Election Officer Mrs. Namrata Vrishni flagged it off. The District Election Officer sat on the camel cart and reached among the voters and appealed for voting.

He said that various activities are being organized with the aim of making every voter aware about voting.

This program has been organized in the same series. He told that Aao Booth Chalein campaign started from Sunday itself.

In the coming days, there will be intensive activities under the rainbow week. The objective of all the activities is that every voter should use his/her right to vote and inspire others.

Sweep cell in-charge and Zila Parishad Chief Executive Officer Sohanlal told that apart from fifty camels, camel carts were also kept in the rally. He told about the activities of the voter awareness campaign so far.

The rally left from here and reached Fort School ground via Sardul Singh Circle, MG Road. On the way, a large number of common people captured this rally in their mobile cameras.

During this, Sweep co-in-charge Hari Shankar Acharya, tourism officer Pawan Sharma, Gopal Joshi, Sunil Joshi, members of Sweep cell and common people were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts