
बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी चेतना चौधरी ने रखा अपना विजन…..
बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी चेतना चौधरी ने रखा अपना विजन…..
बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही हर गली-मोहल्ले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। बीकानेर शहर नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के सभी वार्डों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याशी चेतना चौधरी ने अपने क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजना को लेकर अपना स्पष्ट विजन जनता के सामने रखा है।
वार्ड 17 के सर्वांगीण विकास पर ध्यान
चुनाव पूर्व रविवार को समाज, वार्ड, मोहल्ले के महीला, पुरूष, बड़े बुजुर्गो के साथ सार्थक चर्चा रखीं। चर्चा के दौरान चेतना चौधरी ने बताया कि वार्ड 17 की जनता बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाना है। अपने चुनावी एजेंडे में उन्होंने सड़कों के निर्माण, नालियों की नियमित सफाई और सुचारू स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को प्राथमिकता दी है।
चेतना चौधरी के विजन की मुख्य बिंदु:
स्वच्छता : वार्ड में फैली गंदगी, सफाई कर्मचारी की स्थाई व्यवस्था
पेयजल समस्या का समाधान: हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना।
महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा: वार्ड के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और रोशनी की व्यवस्था ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।
पार्क और सार्वजनिक स्थल: बुजुर्गों और बच्चों के लिए वार्ड के पार्कों का सौंदर्यीकरण और नए सामुदायिक केंद्रों का विकास।
सार्थक चर्चा के दौरान गल्ली, मौहल्ले के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष सहित बड़े बुजुर्ग व बच्चे शामिल हुए। इस दौरान
Maru Sangram से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “नगर निगम चुनाव केवल पद पाने का जरिया नहीं, बल्कि जनता की निस्वार्थ सेवा का माध्यम है। वार्ड 17 की जनता का हर एक वोट क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा।”
Author: Sarjit Singh







