August 30, 2026 3:05 pm

बीकानेर कांग्रेस का मिशन निगम – आज मिलेगा अधिकृत प्रत्याशियों को सिंबल, प्रचार होगा तेज, ये नाम आएं सामने….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर कांग्रेस का मिशन निगम – आज मिलेगा अधिकृत प्रत्याशियों को सिंबल, प्रचार होगा तेज, ये नाम आएं सामने….

बीकानेर  कांग्रेस का मिशन निगम – आज मिलेगा अधिकृत प्रत्याशियों को सिंबल, प्रचार होगा तेज, ये नाम आएं सामने…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस अब फाइनल मोड में आ गई है। लंबे समय से चल रही टिकट की कवायद के बाद अब पार्टी अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में औपचारिक रूप से उतारने जा रही है।

आज कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष मेघवाल बीकानेर पहुंचेंगे। यहाँ वे 80 वार्डों के लिए चुने गए अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिन्ह सौंपेंगे। सिंबल मिलते ही प्रत्याशी दावेदार से अधिकृत उम्मीदवार बन जाएंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सिंबल वितरण के बाद ही वार्डों में असली चुनावी हलचल शुरू होगी। पोस्टर-बैनर, डोर टू डोर जनसंपर्क और छोटी-छोटी नुक्कड़ बैठकों के साथ प्रचार को रफ्तार दी जाएगी।

हालांकि कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती बागियों को मनाने की भी है। कई वार्डों में टिकट की दौड़ में शामिल रहे मजबूत दावेदारों में नाराजगी है। संगठन की कोशिश रहेगी कि वोट बैंक बिखरने से रोका जाए और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रत्याशियों के पीछे खड़ा किया जाए।

कांग्रेस के 36 वार्डों के नाम सामने आ रहे, पहली लिस्ट में इन चेहरों पर मुहर लग सकतीं हैं:
नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची लगभग तय हो गई है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 36 वार्डों में नामों पर सहमति बन चुकी है और कुछ प्रत्याशियों को फोन पर सूचना भी दे दी गई है।

सामने आए संभावित 36 नाम –
वार्ड 1 – चंद्रकला, 4 – तीजा देवी, 5 – मनीषा सिंघल, 8 – नवीन जांगिड़, 11 – भगवान सिंह, 12 – सुहानी शर्मा, 13 – दुष्यंत सिंह, 16 – पूनमचंद मेघवाल, 20 – ज्योति प्रजापत, 21 – रिहाना बानो, 23 – गुड्डी देवी, 24 – गौरी शंकर, 29 – गोवर्धन डूडी, 30 – अब्दुल सत्तार, 32 – प्रेम प्रकाश खत्री, 38 – छैल सिंह, 39 – सलमान, 41 – अश्विनी मिड्ढा, 42 – लक्ष्मी देवी, 44 – मनोज नागल, 45 – ओमप्रकाश, 46 – शिवकुमार, 47 – सविता जोशी, 49 – उर्मिला शर्मा, 51 – आनंद सिंह, 55 – जावेद पडिहार, 56 – अनपूर्णा देवी, 59 – सुनीता देवी, 60 – नवल पुरोहित, 62 – अकबर खाड़ी, 64 – जावेद खान, 72 – खुशबु जोशी, 75 – धर्मवीर नाहटा, 76 – संजय सोनी, 79 – जेठी प्रजापत और 80 – वसीम फिरोज।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts