August 30, 2026 3:29 pm

बीकानेर में कांग्रेस को बड़ा झटका, टिकट वितरण को लेकर मंडल अध्यक्ष समेत 30 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे का ऐलान….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

 

बीकानेर में कांग्रेस को बड़ा झटका, टिकट वितरण को लेकर मंडल अध्यक्ष समेत 30 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे का ऐलान….

बीकानेर में कांग्रेस को बड़ा झटका, टिकट वितरण को लेकर मंडल अध्यक्ष समेत 30 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे का ऐलान….

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बीकानेर में टिकट को लेकर नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। शहर के एक मंडल अध्यक्ष ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर कांग्रेस संगठन में हलचल बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष निर्मल बिश्नोई ने टिकट वितरण में अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफे का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है।

वार्ड 6 में टिकट को लेकर नाराजगी
मामला बीकानेर के वार्ड 6 से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां दावेदार राकेश गहलोत को टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। राकेश गहलोत की दावेदारी को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में वार्ड अध्यक्ष पांचीलाल गहलोत ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

नाराज पदाधिकारियों का आरोप है कि टिकट वितरण में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। साथ ही गोपनीय रिपोर्ट लीक कर चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस संगठन में बढ़ी हलचल
सामूहिक इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल बढ़ गई है। पार्टी स्तर पर नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद तेज होने की चर्चा है।

नगर निगम चुनाव से पहले सामने आया यह विरोध कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts