February 22, 2026 5:00 am

बीकानेर: पुलिस ने दो दुल्हनों सहित चार को किया गिरफ्तार, नकली दुल्हन बनकर ठगने वालो का पर्दाफाश….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कोलायत से बड़ी खबर

कोलायत

बीकानेर: पुलिस ने दो दुल्हनों सहित चार को किया गिरफ्तार, नकली दुल्हन बनकर ठगने वालो का पर्दाफाश….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिले की कोलायत तहसील पुलिस ने नकली दुल्हन बनकर ठगने वालीं गैंग का पर्दाफाश किया। मिली जानकारी अनुसार कोलायत पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि ये आरोपी पंजाब व अनूपगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने 27 मार्च को किया था मामला दर्ज।
थानाधिकारी लखवीर सिंह ने जानकारी दी।

कोलायत पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो फर्जी शादी कर ब्लैकमेल कर नगदी बटोरता था।

पुलिस ने दो दुल्हनों और उनके साथ शामिल। दो दलाल को अरेस्ट किया है।

पकड़े गए तीन आरोपी पंजाब के है। जबकि एक आरोपी अनूपगढ का निवासी है।

कोलायत पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मार्च को गड़ियाला निवासी सुन्दरगिरी ने मामला दर्ज करवाया था कि
वह खुद और उसका भाई पाबुगिरी अविवाहित है। मखन सिंह ने अपनी पुत्रियों सीता, गीता की शादी सुंदर गिरी व उसके भाई के साथ सहमति से 3 लाख़ रुपए लेकर की थी। उसके बाद 25 मार्च को मखन सिंह व चेतनराम उसके घर आये वह कहा कि सीता, गीता को हमारे साथ नही भेजा तो हम तुम्हारे विरूद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा देगे। तब सुंदर गिरी ने मक्खन सिंह से दिये गये तीन लाख रूपये की मांग की तो उन्होने देने से स्पष्ट इन्कार कर दिया।

पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए नकली दुल्हन बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दापाश कर चार जनों को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने कुलविन्द्र कौर उर्फ सीता और हरप्रीत कोर उर्फ गीता व मखन सिंह व चेतनराम को गिरफ्तार किया है।

Big news from Kolayat

Kolayat

Bikaner: Police arrested four including two brides, exposed those who cheated by posing as fake brides….

Bikaner, @MaruSangram. Kolayat Tehsil Police of Bikaner district exposed the gang that cheated by posing as fake brides. According to the information received, Kolayat Police arrested four including two women.

It is being told that these accused are from Punjab and Anupgarh. Police had registered the case on March 27.

Police Station Officer Lakhveer Singh gave the information.

Kolayat Police has caught a gang that used to collect cash by blackmailing by doing fake marriages.

Police has arrested two brides and two brokers involved with them.

Three of the arrested accused are from Punjab. While one accused is a resident of Anupgarh.

According to the information received from Kolayat Police, on March 27, Sundargiri, a resident of Gadiyala, had registered a case that
he and his brother Pabugiri are unmarried. Makhan Singh had got his daughters Sita and Geeta married to Sundar Giri and his brother with mutual consent for Rs. 3 lakhs. After that on 25th March Makhan Singh and Chetan Ram came to his house and said that if you do not send Sita and Geeta with us then we will file a rape case against you. Then Sundar Giri demanded the Rs. 3 lakhs given to him by Makhan Singh but he flatly refused to give it.

The police conducted a quick investigation and busted the gang that used to cheat people by posing as fake brides and arrested four people.

The police have arrested Kulwinder Kaur alias Sita and Harpreet Kaur alias Geeta and Makhan Singh and Chetan Ram.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts