

वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा
वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में सत्र जनवरी 2024 हेतु ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 29.02.2024….
बीकानेर, @MaruSangram। वर्धमान महावीर खुला वि वि कोटा में प्रवेश सत्र जनवरी 2024 हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 29.02.2024 है। विद्यार्थी ईमित्र अथवा अपने मोबाइल से घर बैठे बीए, बीएससी, बीकॉम, बी ए / बीएससी एडिशनल, एमए, एमकॉम, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा इत्यादि कार्यक्रमों में वि वि की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर उपलब्ध फ्रेश एडमिशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म प्रारंभ भर सकते हैं | प्रवेश फॉर्म भरने के उपरांत क्षेत्रिय केंद्र पर हार्ड कॉपी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।
जिन विद्यार्थियों ने जनवरी 2023 सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, एमए, एमकॉम, एमएससी प्रीवियस में प्रवेश लिया था, उन्हें परीक्षा आयोजन से पूर्व अगली कक्षा की फीस ऑनलाइन प्रोमोटी फॉर्म भरकर 29.02.2024 तक जमा करवाना अनिवार्य है।
इस हेतु जनवरी 2023 के सभी विद्यार्थियों को SMS से सूचना भिजवा दी गयी है।
विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2024 सत्र में बीएड, एमएससी, एमबीए कोर्स में बिना प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है।
बीकानेर संभाग के विद्यार्थी क्षेत्रिय केंद्र बीकानेर के ऑफिसियल टेलीग्राम चैनल rcbkr को ज्वाइन कर हर गतिविधि की जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यार्थी किसी भी समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से 5 बजे के बीच मोबाइल 94140-24175 पर संपर्क कर सकते हैं।
एडमिशन लिंक:
https://online.vmou.ac.in/OnlineAdmission.aspx
Author: Sarjit Singh







