
बीकानेर में 35 वर्षीय युवक मृत मिला, इंद्रा कॉलोनी सर्किल के पास की घटना….
बीकानेर में 35 वर्षीय युवक मृत मिला, इंद्रा कॉलोनी सर्किल के पास की घटना…..
बीकानेर, 28 अगस्त 2026। @MaruSangram बीकानेर में शुक्रवार दोपहर इंद्रा कॉलोनी सर्किल के पास भैरूजी मंदिर के नजदीक एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना दोपहर करीब 1:45 बजे मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय मनोज नाथ पुत्र पप्पूनाथ, निवासी गोगामेड़ी के पास लूणकरणसर के रूप में बताई गई है।
सूचना मिलने के बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के सेवादार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में सोएब भाई, इमरान, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।
मौके पर बीछवाल थाना पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस की जांच एवं निगरानी में शव को एंबुलेंस के जरिए PBM अस्पताल बीकानेर ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार और इमरान सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की टीम ने भी सहयोग किया।
नोट: मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध सूचना के आधार पर दी गई है। मृत्यु के कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
Author: Sarjit Singh







