
बीकानेर में PBM अस्पताल के पास 46 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान…..
बीकानेर में PBM अस्पताल के पास 46 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान…..
बीकानेर में PBM अस्पताल के पास 46 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान…..
बीकानेर, 28 अगस्त 2026। @MaruSangram बीकानेर में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पीबीएम अस्पताल के पास धुड़ी बाई धर्मशाला के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सेवा संस्थाओं और पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआत में मृतक की पहचान अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई थी। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मेघाराम, उम्र 46 वर्ष, पुत्र पुरखाराम, निवासी जाटों का बास, बंडवा, चूरू के रूप में बताई गई है।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के सेवादार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। इनमें सोएब भाई, मोहम्मद असलम भाई, अयूब लोदा, मोहम्मद जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।
मौके पर संबंधित थाना पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस की जांच एवं निगरानी में शव को एंबुलेंस के जरिए PBM अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल व्यक्ति की मृत्यु के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मृत्यु का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
सेवा कार्य में खिदमतगार खादिम सोसाइटी की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा।
असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की टीम ने भी शव को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई में सहयोग किया।
Author: Sarjit Singh







