August 29, 2026 10:30 am

बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के संभावित पार्षद उम्मीदवारों के नाम सामने, कई वार्डों में टिकट को लेकर मुकाबला…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के संभावित पार्षद उम्मीदवारों के नाम सामने, कई वार्डों में टिकट को लेकर मुकाबला…..

बीकानेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस के संभावित पार्षद उम्मीदवारों के नाम सामने, कई वार्डों में टिकट को लेकर मुकाबला…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर शहर में नगरीय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस में वार्डवार संभावित पार्षद प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन जारी है। उपलब्ध संभावित सूची में अलग-अलग वार्डों से दावेदारों के नाम सामने आए हैं।

सूची में कुछ वार्डों में एकल दावेदार हैं, जबकि कई वार्डों में दो तथा कुछ वार्डों में तीन या उससे अधिक नाम टिकट के लिए चर्चा में बताए जा रहे हैं।

21 वार्डों में एक-एक नाम
एकल नाम वाले वार्डों में वार्ड 1 से चन्द्रकला, 3 से नन्दलाल, 6 से नन्दकिशोर गहलोत, 7 से गीता देवी सियाग, 12 से सुहानी शर्मा, 13 से अविनाश राठौड़ और 14 से किरण भाटी के नाम शामिल हैं।

इसी क्रम में वार्ड 20 में ज्योति, 25 में मुजीब, 26 में प्रदीप कुमार, 29 में गोरधन डूडी, 42 में लक्ष्मी देवी स्वामी, 45 में ओमप्रकाश लोहिया, 47 में स्वाति जोशी और 48 में नन्द लाल जावा के नाम बताए गए हैं।

वहीं वार्ड 53 में शहजाद भुट्टा, 58 में दुर्गादास छंगाणी, 63 में कैलास गहलोत, 64 में इकबाल समेजा, 67 में यूनुस अली और 68 में परमानंद गहलोत के नाम शामिल हैं।

17 वार्डों में दो-दो दावेदार
दो नाम वाले वार्डों में वार्ड 2 में संजय आचार्य और जितेंद्र जोशी, 4 में तीजा देवी और बिलू देवी, 8 में जीतू सेवग और नवीन जांगिड़ के नाम सामने आए हैं।

वार्ड 21 में रेहाना बानो और सोहन राव, 23 में गुड्डी देवी और पूनम, 24 में गौरी शंकर गहलोत और यशपाल, 28 में पुष्पा देवी सेठिया और पिंकी बांठिया के नाम बताए गए हैं।

इसके अलावा वार्ड 44 में मनोज नागल और ओमप्रकाश स्वामी, 46 में सुनील सुथार और मंगीलाल कुम्हार, 55 में जावेद पड़िहार और असगर, 56 में अन्नपूर्णा और गायत्री, 59 में सुनीता देवी और संतोष देवी, 60 में मुकेश आचार्य और नवल पुरोहित, 66 में नवनीत कौर और कोमल मोदी, 71 में नरेश नायक और हरिशंकर नायक तथा 72 में सरला देवी और खुशबु जोशी के नाम शामिल हैं।

वार्ड 75 में धर्मवीर नाहटा और बाबू जय शंकर जोशी भी संभावित दावेदार बताए गए हैं।

12 वार्डों में तीन या उससे अधिक दावेदार
टिकट को लेकर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा उन वार्डों में दिखाई दे रही है, जहां तीन या उससे अधिक नाम सामने आए हैं।

वार्ड 5: सरोज रेगर, मनीषा सिंघल, मधु
वार्ड 11: भगवानसिंह, शिशुपाल सिंह, रोहित बाना
वार्ड 18: कानाराम जाट, मुरली स्वामी, मुजाहिद
वार्ड 19: नेहा जोशी, कांता सुथार, ममता कुम्हार
वार्ड 27: दिलीप बांठिया, नवरतन ओझा, रितेश सेवग
वार्ड 43: विनय हर्ष, रवि कांत वाल्मीकि, अरविन्द व्यास
वार्ड 57: आशा स्वामी, सीता रंगा, कंचन पुरोहित
वार्ड 62: अकबर, खलील अहमद, मोहम्मद शाहिद
वार्ड 73: आनंद जोशी, राजू पंडित पुरोहित, रघुनाथ जोशी
वार्ड 74: खुशबु बिन्नानी, विमला व्यास, सरीता व्यास, राजकुमारी
वार्ड 77: मनोज जनागल, राहुल जनागल, राहुल जादुसंगत
वार्ड 80: वासिम, फिरोज, हारून राठौर

ज्ञात रहे: यह सूची संभावित दावेदारों का पैनल है। इसे कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार सूची नहीं है। अंतिम टिकट का निर्णय पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts