

ऊंट उत्सव
सुबह 9 बजें से प्रारंभ होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में देखें कब क्या-क्या कार्यक्रम होंगे….
शुक्रवार से प्रारंभ होगा अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव
हेरिटेज वॉक से होगी शुरुआत
बीकानेर, @MaruSangram। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। 14 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय ऊंट उत्सव में ऊंट दौड़ के साथ घुडदौड़, बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स, सेलिब्रिटी नाइट व अग्नि नृत्य सहित स्थानीय कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
ऊंट उत्सव की शुरुआत हेरिटेज वॉक से होगी। प्रातः 9 बजे से रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक यह वॉक आयोजित की जाएगी।
इस दौरान बीकाजी की टेकरी पर रंगोली, मेहंदी तथा चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
ऊंट उत्सव के पहले दिन लक्ष्मी निवास पैलेस से तीर्थम सर्किल तक दोपहर 2 बजे बीकानेर कार्निवल का आयोजन होगा।
शाम को धरणीधर ग्राउंड में क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा लाफ्टर शो का भी आयोजन होगा। पहले दिन शाम को दम्माणी चौक में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
13 जनवरी को ही एनआरसीसी में ऊंट दौड़ ,ऊंट श्रृंगार, ऊंट डांस तथा ऊंट फर कटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।इस दौरान हॉर्स रेस का आयोजन भी किया जाएगा।
इसी दिन डॉ करणी सिंह स्टेडियम में शाम को फोक नाइट- सॉयल्स का सन का आयोजन होगा जिसमें विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। 14 जनवरी को रायसर की सैंड ड्यून्स में सेलिब्रेटी नाइट सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
camel festival
See what programs will be held in the International Camel Festival starting at 9 am….
International Camel Festival will start from Friday
Will start with heritage walk
Bikaner, @MaruSangram. The International Camel Festival will begin from Friday. This three-day camel festival, which will run till January 14, will see programs drenched in the colors of local art and culture including camel race, horse racing, Bikaner Carnival, Heritage Walk, Classical Forms of Arts, Celebrity Night and Fire Dance.
The Camel Utsav will begin with a heritage walk. This walk will be organized from Rampuriya Haveli to Bikaji Ki Tekri from 9 am.
During this period, Rangoli, Mehndi and painting competitions will also be organized at Bikaji’s Tekri.
Bikaner Carnival will be organized from Lakshmi Niwas Palace to Teertham Circle at 2 pm on the first day of Camel Utsav.
In the evening, programs based on classical forms of arts will be organized at Dharanidhar Ground and a laughter show will also be organised. A cultural program will also be organized at Dammani Chowk in the evening on the first day.
On January 13 itself, competitions like camel race, camel make up, camel dance and camel fur cutting will be organized in NRCC. Horse race will also be organized during this period.
On the same day, Folk Night – Sun of Soils will be organized in the evening at Dr. Karni Singh Stadium in which cultural presentations will be given by renowned artists. Various events will be held at Raiser’s Sand Dunes on January 14, including a Celebrity Night.
Author: Sarjit Singh







