

रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा
रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा
जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 07 जनवरी (रविवार) को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा के परीक्षार्थियों को रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिये गुरूवार को राजस्थान रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक श्री नथमल डिडेल ने परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने के लिये आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये।
रोडवेज एमडी ने बताया कि सभी मुख्य प्रबन्धकों को प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीयों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यकतानुसार स्थाई/अस्थाई बस स्टेण्ड, अतिरिक्त बसोें की व्यवस्था, बसों के मेन्टीनेन्स, बुकिंग विण्डो एवं चालक-परिचालकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पाबन्द किया गया है। परीक्षार्थी निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर परिक्षा के एक दिवस पूर्व एवं एक दिवस बाद तक ले सकेगे।
इसके अतिरिक्त श्री डिडेल ने बताया कि 01 जनवरी से 03 जनवरी के मध्य जाम और प्रदर्शन के मध्यनजर रद्ध हुई बसों के यात्रियों का रिफंड भी प्रोसेस करने के लिये निर्देशित किया गया है, जिसके तहत अधिकतर आगारों से रिफंड की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है।
Candidates will be able to travel free in roadways buses in the competitive examination to be held on Sunday.
Jaipur, @MaruSangram. Candidates of Assistant Professor, Librarian and Physical Training Instructor examination to be organized by Rajasthan State Road Transport Corporation on January 07 (Sunday) will get free travel facility in ordinary and express buses of roadways. For this, on Thursday, Managing Director of Rajasthan Roadways, Mr. Nathmal Didel issued necessary guidelines to keep the transport system running smoothly.
Roadways MD said that all the chief managers have been instructed to ensure adequate arrangements for permanent/temporary bus stands, additional buses, maintenance of buses, booking windows and drivers-conductors as per requirement to provide transportation facilities to the candidates appearing in the competitive examination. Has been banned for. Candidates will be able to avail the free travel facility one day before and one day after the examination on the basis of admit card along with photo ID.
Apart from this, Mr. Didel said that instructions have also been given to process the refund of the passengers of the buses which were canceled due to the jam and protest between January 1 and January 3, under which the refund process has been completed from most of the depots.
Author: Sarjit Singh







