

बीकानेर एमएस काॅलेज की तीन छात्राओं का भारत सरकार द्वारा आयोजित एडवेंचर कैम्प हेतु चयन…..
बीकानेर, @MaruSangram। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम की स्वयंसेवक गायत्री सारण एवं इकाई चतुर्थ की स्वयंसेवक रुखसार बानो व संगीता सुथार का अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स, नारकंडा, हिमाचल प्रदेश स्थित संस्थान में भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले एडवेंचर कैम्प हेतु चयन किया गया है।
यह दस दिवसीय एडवेंचर कैंप 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा ।गायत्री सारण, बी. ए. तृतीय वर्ष, संगीता सुथार, बी. कॉम. तृतीय वर्ष व रुखसार बानो, बी. एस सी द्वितीय वर्ष की स्वयंसेविका है।
बीकानेर जिले से दस स्वसंसेवकों का चयन इस कैम्प हेतु किया गया है। यह दल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केसरीमल के नेतृत्व में कार्य करेगें।
प्राचार्य डॉक्टर नंदिता सिंघवी, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मंजू मीणा, जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डा. सत्यनारायण जाटोलिया, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु काण्डपाल, अंजू सांगवान एवं सुनीता बिश्नोई ने स्वयंसेवकों को आगामी एडवेंचर कैम्प हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
Three girl students of Bikaner MS College have been selected for the adventure camp organized by the Government of India.
Bikaner, @MaruSangram. Gayatri Saran, volunteer of Unit I of the National Service Scheme of Government Maharani Sudarshan Girls College and Rukhsar Bano and Sangeeta Suthar, volunteer of Unit IV, organized by the Government of India at the institute located at Atal Bihari Vajpayee Institute of Mountaineering and Allied Sports, Narkanda, Himachal Pradesh. Has been selected for the adventure camp.
This ten-day adventure camp will be organized from 27th November to 6th December. Gayatri Saran, B. A. Third Year, Sangeeta Suthar, B. com. Third year and Rukhsar Bano, B. SC is a second year volunteer.
Ten volunteers from Bikaner district have been selected for this camp. This team will work under the leadership of Program Officer Dr. Kesarimal.
Principal Dr. Nandita Singhvi, senior faculty member Dr. Manju Meena, District Coordinator National Service Scheme Dr. Satyanarayan Jatolia, National Service Scheme Program Officer Dr. Vinod Kumari, Dr. Himanshu Kandpal, Anju Sangwan and Sunita Bishnoi welcomed the volunteers for the upcoming adventure camp. Sent best wishes.
Author: Sarjit Singh







