April 21, 2026 10:46 pm

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कल्ला को हराने के संकल्प के साथ किराडू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भरी हुंकार, देखें विडियो….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कल्ला को हराने के संकल्प के साथ किराडू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भरी हुंकार, देखें विडियो….

राजकुमार किराडू मर जाएगा मिट जाएगा डॉ कल्ला के समर्थन में नहीं आएगा…
राजकुमार किराडू

चार दशक कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नेता ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी-प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया 

बीकानेर, @MaruSangramnews। बीकानेर में चार दशक से अधिक समय तक अपनी पार्टी के साथ खड़े नेता ने विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के प्रत्याशी को हराने का संकल्प अपने समर्थकों के साथ मिलकर लिया।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा में कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला है जहां गुरुवार की शाम सूरदासानी बगेची में कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी प्रत्याशी डॉ. बुलाकी दास कल्ला को हराने का संकल्प लिया।

इस मौके पर किराडू का कहना था कि 1980 से कांग्रेस और कल्‍ला का साथ देते आने का सिला उन्हें यह मिला कि आमजन व समर्थकों की बात छोड़िए वह अपने परिवार के एक सदस्य का भी कार्य नहीं करवा सके।

इस बार बीकानेर के हित में वे इन्‍हें हराने के लिए तन, मन और धन से जुटेंगे। उन्‍होंने स्पष्ट कर दिया कि इस चुनाव में वे निर्दलीय या अन्‍य किसी भी राजनीतिक दल से प्रत्‍याशी के तौर पर मैदान में नहीं आ रहे। वे इस बार केवल और केवल मंत्री कल्‍ला को हराने के लिए जी जान से जुटेंगे।

 किराड़ू ने कहा कि मंत्री कल्‍ला मीडिया से बातचीत के दौरान मुझे अपना भाई बताते हैं, लेकिन पूछना चाहता हूं कि पांच साल तक भाई को याद क्‍यों नहीं किया? असल में मंत्री कल्‍ला पांच साल तक सत्‍ता के नशे में चूर रहे।

आगे कहा कि 2018 से 2023 तक आम आवाम को ढगा है। आगे कहा कि मैंने इनको मौका दिया जिताकर विधानसभा भेजा दुबारा उनको मौका नहीं दुंगा, ये उनको पता है वो मीडिया के माध्यम से भ्रमित कर रहे हैं।

Kiradu roared with hundreds of supporters with the resolve to defeat Congress candidate Dr. Kalla, watch video….

Prince Kiradu will die, will disappear and will not come to support Dr. Kalla…
Prince Kiradu

The leader, who stood shoulder to shoulder with the Congress party for four decades, along with hundreds of supporters pledged to defeat the party candidate.

Bikaner, @MaruSangramnews. The leader who stood with his party for more than four decades in Bikaner, along with his supporters, resolved to defeat the party candidate in the assembly elections 2023.

A similar incident was seen in Bikaner West Assembly where on Thursday evening in Surdasani Bagchi, Congress leader Rajkumar Kiradu along with hundreds of his supporters pledged to defeat party candidate Dr. Bulaki Das Kalla.

On this occasion, Kiradu said that as a result of supporting Congress and Kalla since 1980, he was not able to get the work done for even one member of his family, leave alone the common people and his supporters.

This time, in the interest of Bikaner, they will use their body, mind and money to defeat them. He made it clear that he is not contesting this election as an independent candidate or from any other political party. This time they will try their best to defeat the one and only Minister Kalla.

Kiradu said that Minister Kalla calls me his brother while talking to the media, but I want to ask why he did not remember his brother for five years? In fact, Minister Kalla remained intoxicated with power for five years.

He further said that from 2018 to 2023, the general public has been deceived. He further said that I gave him a chance and sent him to the assembly after winning, I will not give him a chance again, he knows that he is misleading through the media.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts