

बीकानेर भाजपा सीट पर राजनीतिक घटनाक्रम जारी, रांका के समर्थकों ने भरी हुंकार…..
बीकानेर, @MaruSangram। बीजेपी की दूसरी सूची जारी होने के बाद आज बीकानेर में राजनीतिक में नया घटनाक्रम जारी।
महावीर रांका के सर्किट हाउस के पास स्थित कार्यालय के आगे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।
इस दौरान प्रेस वार्ता में टीम महावीर रांका ने कहा कि पूर्व से टिकट घोषणा पर फिर से विचार पार्टी आलाकमान को करना चाहिए।
वहीं हर स्थिति में कार्यकर्ता रांका के साथ है। यदि पार्टी कोई निर्णय नहीं करती है तो टीम सहमति से चुनाव लड़ने का निर्णय किया जाएगा।
बता दें कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही महावीर रांका भी अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन भाजपा ने सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है इससे महावीर रांका की टीम कार्यकर्त्ता आज मीडिया से रूबरू हुए और कहा की पार्टी को एक बार पुनः विचार करना चाहिए। समर्थकों ने कहा कि अगर पार्टी पुनः विचार नहीं करती है तो हम रांका पर चुनाव लड़ने का दबाव बनायेंगे।
Political developments continue in Bikaner BJP seat, Ranka’s supporters roared…
Bikaner, @MaruSangram. After the release of BJP’s second list, a new development in politics continues in Bikaner today.
A crowd of hundreds of workers gathered in front of Mahavir Ranka’s office located near the Circuit House.
During this press conference, Team Mahavir Ranka said that the party high command should reconsider the ticket announcement from earlier.
The workers are with Ranka in every situation. If the party does not take any decision then the decision to contest the election will be taken by team consensus.
Let us tell you that Mahavir Ranka was also expressing his claim from Bikaner East assembly constituency. But BJP has made Siddhi Kumari its candidate. Due to this, team workers of Mahavir Ranka met the media today and said that the party should think again. Supporters said that if the party does not reconsider, we will put pressure on Ranka to contest the elections.
Author: Sarjit Singh







