February 27, 2026 4:42 pm

कांग्रेस के 80 नाम तय बीकानेर के इन नामों पर मोहर लगने की सम्भावना, मंथन अभी भी जारी….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कांग्रेस के 80 नाम तय बीकानेर के इन नामों पर मोहर लगने की सम्भावना, मंथन अभी भी जारी….

बीकानेर, @MaruSangram। कांग्रेस ने प्रदेश की 200 सीटों में से 80 पर नाम तय कर लिए हैं। मुख्यमंत्री, 23 मंत्रियों सहित सभी दिग्गजों के नाम इसमें शामिल हैं। इनमें कमिटमेंट वाले वे निर्दलीय विधायक भी हैं, जिन्होंने 2020 में सरकार बचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।दिल्ली में हुई मीटिंग में करीब 125 सीटों के नामों पर चर्चा हुई, लेकिन सहमति 80 सीटों पर ही बनी।

इनमें सीएम अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और स्पीकर डॉ. सीपी जोशी के खेमे सहित सर्वे में शामिल नाम हैं।शेष 120 सीटों पर पार्टी नए, युवा और महिला चेहरों को आगे लाने की रणनीति अपना सकती है। सभी सर्वे में बेहतर परफॉर्म करनेवाले, सभी ऑब्जर्वर्स के फीडबैक में आए दावेदारों को साथ रखते हुए ही इन नामों को तय किया गया है।

50 नामों की पहली सूचीनवरात्र स्थापना के बाद जारी होगी।बताया गया है कि भाजपा की सूची के बाद अब पार्टी फिर से नई रणनीति के तहत उन सीटों पर सर्वे कराएगी और टिकट तय करेगी।

दिल्ली में सीएम गहलोत ने मीडिया से कहा कि अभी तो प्रोसेस शुरू हुई है। मैं समझता हूं कि 18 तारीख के आसपास सूची की उम्मीद कर सकते हैं। जब सीईसी की बैठक शुरू होगी। तभी बता पाएंगे कि फाइनल कब होगा ।

सीएम गहलोत, डोटासरा, पायलट, जोशी, बीकानेर पश्चिम से डॉ. बी.डी कल्ला, श्रीडूुंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, खाजूवाला गोविन्द मेघवाल संभावित चेहरों पर मोहर लगभग लग चुकी है, वहीं नोखा से रामेश्वर डूडी के बीमार होने पर डूडी की जगह उनके भतीजे अतुल को मिल सकता है टिकट।

वहीं, भाजपा की दूसरी सूची के बाद कांग्रेस ऐसी सीटों पर विचार करेगी जहां दो से तीन दावेदारों में विवाद है।

Congress has decided on 80 names, there is a possibility of these names being approved in Bikaner, the churning is still going on….

Bikaner, @MaruSangram. Congress has finalized names for 80 out of 200 seats in the state. The names of all the stalwarts including the Chief Minister and 23 ministers are included in it. Among them are those committed independent MLAs who played a big role in saving the government in 2020. In the meeting held in Delhi, names of about 125 seats were discussed, but consensus was reached only on 80 seats.

These include the names included in the survey including CM Ashok Gehlot, State President Govind Singh Dotasra, former Deputy CM Sachin Pilot and Speaker Dr. CP Joshi’s camp. On the remaining 120 seats, the party can adopt the strategy of bringing forward new, young and female faces. These names have been decided keeping in mind the contenders who performed better in all the surveys and received feedback from all the observers.

The first list of 50 names will be released after the establishment of Navratri. It has been told that after the list of BJP, now the party will again conduct a survey on those seats under the new strategy and decide the tickets.

In Delhi, CM Gehlot told the media that the process has just started. I understand we can expect the list around the 18th. When the CEC meeting will start. Only then will we be able to tell when the final will be held.

CM Gehlot, Dotasara, Pilot, Joshi, Dr. BD Kalla from Bikaner West, Mangalaram Godara from Sridungargarh, Bhanwar Singh Bhati from Kolayat, Khajuwala Govind Meghwal are almost confirmed, while Rameshwar Dudi from Nokha is ill. But his nephew Atul may get the ticket in place of Dudi.

At the same time, after the second list of BJP, Congress will consider such seats where there is a dispute between two to three contenders.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts