February 27, 2026 4:48 pm

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधार्थियों द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान ….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधार्थियों द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान ….

बीकानेर, @MaruSangramnews। स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 27 सितम्बर 2023 को युवा एंव खेल मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी व स्काउट्स केे अन्तगर्त ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार दैया एव डॉ. राजेश कुमार रांकावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत् लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में स्वयंसेवको ने श्रम दान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झांझडिया ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन का एक अंग बना लेना चाहिए। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के स्काउट् एंव गाइड प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार खत्री (रोवर लीडर) ने सभी विधार्थियों को स्वच्छता की महता से अवगत कराया एंव ले. विनोद बालानी ने स्वयंसवकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य तथा विधार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Cleanliness campaign in Lakshminath temple by the students of Shri Jain Post Graduate College….

Bikaner, @MaruSangramnews. “Cleanliness is Service” campaign program was organized under the National Service Scheme, NCC and Scouts by the Ministry of Youth and Sports, Government of India, New Delhi today on 27th September 2023 at the local Shri Jain Post Graduate College.

On this occasion, Program Officer of National Service Scheme, Dr. Sushil Kumar Daiya and Dr. Rajesh Kumar Rankawat told that under the cleanliness campaign, volunteers donated labor in the Lakshminath temple complex.

In the program, Chief Executive Officer of the college, Dr. Shivram Singh Jhanjhadia said that we should make cleanliness a part of our life. In this sequence, the Principal of the college, Dr. Rajendra Chaudhary said that it is our moral responsibility to keep our surroundings clean.

On this occasion, the scout and guide in-charge of the college, Dr. Krishna Kumar Khatri (rover leader) made all the students aware of the importance of cleanliness. Vinod Balani encouraged the volunteers.

There was commendable contribution of all the faculty members and students of the college in the program.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts