April 22, 2026 4:28 pm

ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर कोलायत को मिली 04 सौगातें….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

दो नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र स्वीकृत

02 अन्य पशु चिकित्सा केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत

बीकानेर, @MaruSangram। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर उनके विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत को पशु चिकित्सा क्षेत्र में 04 नवीन सौगातें प्राप्त हुई है।

निदेशालय पशु पालन विभाग द्वारा श्रीकोलायत क्षेत्र में 02 नवीन पशु चिकित्सा उप केन्द्र स्वीकृत किये गये है तथा 02 अन्य पशु चिकित्सा केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु 56 लाख 70 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

ग्राम पंचायत मुख्यालय जागणवाला एवं बच्छासर में नवीन पशु उप केन्द्र स्वीकृत-
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि, इन दोनों ग्रामों से निरन्तर पशु उप केन्द्र खुलवाये जाने की मांग आ रही थी, जिसके आधार पर उनके द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के अनुरूप पशु पालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय जागणवाला ब्लॉक बज्जू एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय बच्छासर ब्लॉक बीकानेर में नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत किये गये है। मंत्री भाटी ने बताया कि यह दोनों ग्राम कृषि एवं पशु बहुल क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में पशुपालन किया जाता है।

यहां पशु उप केन्द्र खुलने से क्षेत्र के पशुपालकों को बहुत राहत प्राप्त होगी, पशु चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ-साथ मुफ्त दवाईयाँ भी उपलब्ध होने लगेगी जो पशु पालकों के लिये बड़ी सौगात है।

ग्राम माणकासर एवं मिठड़िया के पशु चिकित्सा केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु 56 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि, उनकी अनुशंषा पर पशु पालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय माणकासर में संचालित राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु 37.02 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय मिठड़िया में स्वीकृत पशु चिकित्सा उप केन्द्र के भवन निर्माण हेतु 19.68 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

मंत्री भाटी के अनुसार शीघ्र ही इन पशु चिकित्सा केन्द्रों के भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया जायेगा, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्रातिशीघ्र इनका लाभ प्राप्त हो सकें।

मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री गहलोत एवं पशुपालन विभाग मंत्री कटारिया का जताया आभार –
ऊर्जा मंत्री भाटी ने पशु चिकित्सा के सम्बंध में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र को एक साथ 04 सौगातें देने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पशुपालन विभाग मंत्री लालचंद कटारिया का आभार जताया है।

वहीं दूसरी ओर कोलायत क्षेत्र में इन सौगातों को लेकर हर्ष का माहौल है, क्षेत्रवासियों द्वारा इनका सम्पूर्ण श्रेय ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक भंवर सिंह भाटी को देते हुये उनका आभार व्यक्त किया जा रहा है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts