

आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास के लिए 22.40 करोड़ रुपए स्वीकृत….
जयपुर, @MaruSangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास व नवीन भवनों के निर्माण के लिए 22.40 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
इस राशि में से 13.40 करोड़ रुपए आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल उपलब्ध करवाने तथा अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 9 करोड़ रुपए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यरत कार्मिकों और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाएगी।
Rs 22.40 crore approved for the development of Anganwadi centers.
Jaipur, @MaruSangram. Chief Minister Ashok Gehlot has approved a financial proposal of Rs 22.40 crore for the development of Anganwadi centers and construction of new buildings.
Out of this amount, Rs 13.40 crore has been approved for providing drinking water in Anganwadi centers and for other development works. And Rs 9 crore will be spent on the construction of Anganwadi buildings.
It is notable that Anganwadi centers have an important role in taking the benefits of public welfare schemes of the state government to the common people.
With this decision of the Chief Minister, better facilities will be available to the workers and children working at Anganwadi centers.
Author: Sarjit Singh







