February 27, 2026 8:09 pm

बीकानेर के जसरासर में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति, संचालन हेतु 21 नवीन पदों का होगा सृजन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर के जसरासर में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति, संचालन हेतु 21 नवीन पदों का होगा सृजन…..

जयपुर, @MaruSangram। बीकानेर के जसरासर में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु 4.50 करोड़ रुपए तथा इसके संचालन के लिए 21 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

नवीन पदों में, प्राचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला वाहक, बुक लिफ्टर के एक-एक पद, सहायक आचार्य के 7 पद तथा कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो-दो पद शामिल हैं।

इस महाविद्यालय के खुलने से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 26 अप्रेल, 2023 को बीकानेर दौरे के दौरान इस महाविद्यालय के खोले जाने की घोषणा की थी।

Government college will open in Jasrasar, Bikaner, approval of Rs 4.50 crore for building construction, 21 new posts will be created for operation…..

Jaipur, @MaruSangram. A new government college will be opened at Jasrasar in Bikaner.

Chief Minister Ashok Gehlot has approved Rs 4.50 crore for the construction of the college building and creation of 21 new posts for its operation.

In the new posts, one post each of Principal, Librarian, Physical Teacher, Assistant Accounts Officer-I, Additional Administrative Officer, Information Assistant, Senior Assistant, Laboratory Assistant, Laboratory Bearer, Book Lifter, 7 posts of Assistant Professor and Junior Assistant and IV Category employee includes two posts each.

With the opening of this college, students will get the facility of higher education studies at the local level itself.

It is notable that the Chief Minister had announced the opening of this college on April 26, 2023 during his Bikaner tour.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts