

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान: जिला कलक्टर कलाल ने किया पोस्टर का विमोचन….
शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान अमूल्य एवं अविस्मरणीय : भगवती प्रसाद कलाल
बीकानेर, @MaruSangram। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा बीकानेर जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में आमजन से जुड़ने की अपील के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा किया गया।
कलक्टर कलाल ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान अमूल्य एवं अविस्मरणीय है।
बीकानेर के आमजन को इस प्रकल्प में आगे आकर शिक्षा की अलख जगाने में सहयोग करना चाहिए।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतु स्कूलों में टेलीविजन मय हार्डडिस्क, पेनड्राइव उपलब्ध करवाने की महत्त्वकांक्षी योजना बनाई गई है।
इस योजना के तहत बीकानेर की जनता से अपील की गई है कि अपने जन्मदिवस, शादी सालगिरह, विवाह तथा अन्य खुशी के अवसर पर इस मिशन में 32 इंच, 43 इंच के स्मार्ट टेलीविजन, हार्डडिस्क एवं 32 जीबी पेन ड्राइव उपलब्ध करवाए जाए ताकि बीकानेर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सके।
इस अवसर पर नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र किराड़ू, अनंतवीर जैन, भंवरलाल चांडक, किशन मूंधड़ा आदि उपस्थित हुए।
Providing online education through digital education to students deprived of education in remote rural areas: District Collector Kalal released the poster….
The donation given in the field of education is priceless and unforgettable: Bhagwati Prasad Kalal
Bikaner, @MaruSangram. Under the joint aegis of District Industry and Commerce Center Bikaner and Bikaner District Industry Association, District Collector Bhagwati Prasad Kalal, in the campaign being run by the district collector Bhagwati Prasad Kalal to provide online education through digital education to the students deprived of education in remote rural areas of Bikaner district. The poster of the appeal to join was released by District Collector Bhagwati Prasad Kalal.
Collector Kalal told that the donation given in the field of education is invaluable and unforgettable.
The common man of Bikaner should come forward in this project and cooperate in awakening the light of education.
District Industries and Commerce Center General Manager Manju Nain Godara and Bikaner District Industries Association President Dwarkaprasad Pachisia said that an ambitious plan has been made to provide television with hard disk, pendrive in schools to provide online education for the bright future of students deprived of education.
Under this scheme, an appeal has been made to the people of Bikaner that on the occasion of their birthday, wedding anniversary, marriage and other happiness, 32 inch, 43 inch smart television, hard disk and 32 GB pen drive should be made available in this mission so that Bikaner district I can bring a revolution in the field of education.
Naresh Mittal, Surendra Jain, Virendra Kiradu, Anantveer Jain, Bhanwarlal Chandak, Kishan Mundhra etc were present on this occasion.
Author: Sarjit Singh







