

बीकानेर स्थापना दिवस समारोह: चंदा महोत्सव गुरुवार को शुक्रवार को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम….
जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का लोकार्पण
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर नगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में 20 अप्रैल को चंदा महोत्सव और 21 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को इनके बैनर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित हों।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन
जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, राज. संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। चंदा महोत्सव लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने स्थित गणेश मंदिर परिसर में होगा। इसमें शहर के 10 चंदा कलाकारों द्वारा विभिन्न संदेश उकेरे हुए चंदे उड़ाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि राव बीकाजी ने बीकानेर की स्थापना के समय सूर्य के आकार के गोल चंदे में अपनी पगड़ी रखकर सूर्य देवता को अर्पित की थी तथा बीकानेर की खुशहाली की कामना की थी। तब से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को लक्ष्मीनाथ पार्क परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसमें स्थानीय एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, श्री रतन तंबोली, शिव कुमार सोनी, मनोज कुमार सेवग, शशि दरगड़, हनुमंत प्रसाद आसोपा तथा धीरज जैन मौजूद रहे।
Bikaner Foundation Day Celebration: Chanda Mahotsav will be cultural program on Thursday to Friday….
District collector inaugurated the poster
Bikaner, @MaruSangram. In the series of Bikaner City Foundation Day programs, Chanda Mahotsav will be organized on April 20 and cultural evening on 21st. District Collector Bhagwati Prasad Kalal released his banner on Monday.
On this occasion, the District Collector said that participation of maximum number of people should be ensured in the programs organized on the occasion of City Foundation Day. He said that all programs should be organized in a grand manner.
Sitaram Kachhawa, secretary of Shri Lakshminath Temple Development and Environment Committee, told that the programs will be organized
District Administration, Urban Development Trust, Raj. Sangeet Natak Akademi, Jodhpur and will be under the joint auspices of the committee. Chanda Mahotsav will be held in the Ganesh temple complex located in front of the Laxminath temple. In this, donations will be blown by 10 donation artists of the city with various messages engraved on them.
He told that it is a belief that at the time of establishment of Bikaner, Rao Bikaji had offered his turban to the Sun God by keeping his turban in the shape of Sun and wished for the prosperity of Bikaner. Since then this tradition is being carried out.
He informed that a grand cultural evening will be organized on April 21 in the Laxminath Park premises. In this, presentations of songs, music and dance will be given by local and invited artists of Rajasthan Sangeet Natak Akademi Jodhpur.
Assistant Director (Public Relations) Harishankar Acharya, Mr. Ratan Tamboli, Shiv Kumar Soni, Manoj Kumar Sevag, Shashi Dargad, Hanumant Prasad Asopa and Dheeraj Jain were present on the occasion.
Author: Sarjit Singh







