June 22, 2026 9:31 am

अग्रवाल समाज के सेवा कार्य प्रेरणादायी: संभागीय आयुक्त….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

अग्रवाल समाज के सेवा कार्य प्रेरणादायी: संभागीय आयुक्त….

बीकानेर, @MaruSangram। अग्रवाल समाज के सेवा कार्य अद्भुत हैं। अग्रवाल समाज द्वारा सर्वसमाज के लिए किए जा रहे सेवा कार्य प्रेरणास्त्रोत बनकर अन्य समाज में नई चेतना का संचार करने में प्रभावी सिद्ध होंगे।

यह शब्द संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा सर्वसमाज के लिए संचालित अत्याधुनिक रोगी वाहन का अवलोकन करते हुए कहे।

अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि इस अत्याधुनिक रोगी वाहन की सेवा जरूरतमंद को सहज, सुलभ एवं रियायती शुल्क पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए अग्रवाल समाज चेतना समिति संकल्पबद्ध है।

समिति द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि इसका उपयोग करने वाले व्यक्ति से केवल इंधन शुल्क लिया जाए और इसके अलावा वाहन चालक, रखरखाव सहित अन्य सारे खर्च समिति ही वहन करे। यदि कोई व्यक्ति इंधन खर्च देने में भी असमर्थ हो तो उसे यह सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। साथ ही किसी रोगी को परिवहन काल में चिकित्सक, कंपाऊंडर की आवश्यकता हो तो संस्था उसकी भी व्यवस्था वास्तविक व्यय के आधार पर करेगी।

अध्यक्ष सुशील बंसल ने संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन से इस रोगी वाहन का बीकानेर संभाग के सभी अस्पतालों में इस वाहन के उपलब्धता की सूचना पहुँचाने में माध्यम बनने का निवेदन किया और बताया कि इस अत्याधुनिक रोगी वाहन में पोर्टेबल वेंटीलेटर, ऑक्सीजन मोनिटर व सिलेंडर एवं डी फेबरेटर भी मौजूद है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त गोपाला राम बिरदा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, तोलाराम लाट, वीरेंद्र किराडू, अरुण अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, संदेश मानसिंघका, मनीष गंगल, राकेश मित्तल, संतोष गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।

Service work of Aggarwal society is inspirational: Divisional Commissioner….

Bikaner, @MaruSangram. The service work of Agarwal Samaj is wonderful. The service work being done by Agrawal Samaj for the whole society will prove effective in communicating new consciousness to other societies by becoming a source of inspiration.

This word was given by Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. Pawan said while observing the state-of-the-art patient vehicle operated by Aggarwal Samaj Chetna Samiti for the whole society.

President of Aggarwal Samaj Chetna Samiti, Sushil Bansal said that Agarwal Samaj Chetna Samiti is determined to make the service of this state-of-the-art ambulance available to the needy at an easy, accessible and subsidized fee.

It has also been decided by the committee that only fuel fee will be charged from the person using it and apart from this the committee will bear all other expenses including the driver, maintenance. If any person is unable to pay the fuel expenses, then this service will be made available to him free of cost. Along with this, if a patient needs a doctor or compounder during the transportation, the organization will make arrangements for that too on the basis of actual expenditure.

Chairman Sushil Bansal requested Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. Pawan to use this ambulance to inform about the availability of this vehicle in all the hospitals of Bikaner division and told that this state-of-the-art ambulance has portable ventilator, oxygen monitor and cylinder. And de febrator is also present.

Municipal Commissioner Gopala Ram Birda, Bikaner District Industry Association President Dwarkaprasad Pachisia, Naresh Mittal, Anantveer Jain, Tolaram Lat, Virendra Kiradu, Arun Aggarwal, Lokesh Gupta, Satendra Gupta, Sandesh Mansinghka, Manish Gangal, Rakesh Mittal, Santosh Gupta were present on this occasion. , Manmohan Agarwal etc. were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts