

बड़ी खबर: स्वतंत्राता सेनानियों के नाम पर 2 विद्यालयों का नामकरण, आदेश जारी….
जयपुर, @MaruSangram। राज्य सरकार द्वारा भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्राता सेनानियों के नाम पर विद्यालयों का नामकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद और चूरू जिले के एक-एक विद्यालय के नामकरण संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
इसमें राजसमंद जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्राता सेनानी स्व. श्री नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम पर किया गया है। साथ ही, चूरू जिले की ग्राम पंचायत फोगा भरथरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर का नामकरण स्वतंत्राता सेनानी स्व. श्री गोपाल सिंह राजवी के नाम पर किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्णय से विद्यार्थियों को स्वतंत्राता सेनानी के जीवन संघर्ष के बारे में जानने के अवसर मिलेंगे।
Big news: Naming of 2 schools after freedom fighters, order issued….
Jaipur, @MaruSangram. The state government is naming schools after the freedom fighters who played an important role in India’s independence.
Chief Minister Ashok Gehlot has approved the proposal related to naming one school each in Rajsamand and Churu districts.
In this, Government Girls Higher Secondary School, Nathdwara of Rajsamand district was named after freedom fighter late. Has been done in the name of Shri Narendra Pal Chowdhary. Along with this, Government Higher Secondary School, Sardarshahar of Gram Panchayat Phoga Bharthari of Churu district has been named after freedom fighter self. Has been done in the name of Shri Gopal Singh Rajvi.
With the decision of the Chief Minister, the students will get opportunities to know about the life struggle of the freedom fighter.
Author: Jitu Kumar







