April 22, 2026 2:53 pm

राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष वहीं सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष वहीं सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया….

जयपुर, @MaruSangram। BJP ने राजेंद्र राठौड़ को अपना नेता प्रतिपक्ष बना दिया है। रविवार को बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की BJP मुख्यालय में बैठक के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे इसकी घोषणा की गई।

सतीश पूनिया को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। राजेंद्र राठौड़ ने कहा- मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी है।

इस दौरान वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे।

इससे पहले विधायक दल की बैठक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल नाराज होकर चले गए। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद वे लौट आए। इधर, चूरू से आए राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी भी की।
अब देर शाम बीजेपी राजस्थान कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें राजस्थान बीजेपी के प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी विजया रहाटकर भी मौजूद रहेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा- पार्टी हाईकमान और विधायक स्तर पर नेता प्रतिपक्ष को लेकर निर्णय हो चुका है। इसके साथ ही आने वाले चुनाव में कांग्रेस को किस तरह हराना है, इस पर भी चिंतन और मनन किया जाएगा।
शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम और जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल की सेवा भारती भवन में बैठक हुई थी।
इसमें राजस्थान में होने वाले संगठनात्मक बदलाव के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दो दिन में नया नेता प्रतिपक्ष बनने का दावा किया था।

Rajendra Rathore was made the Leader of the Opposition, while Satish Poonia was made the Deputy Leader of the Opposition.

Jaipur, @MaruSangram. BJP has made Rajendra Rathod its leader of opposition. It was announced on Sunday at around 4.30 pm after a meeting of BJP’s newly appointed state president CP Joshi, party officials and MLAs at the BJP headquarters.

Satish Poonia was made Deputy Leader of the Opposition. Rajendra Rathore said- A grassroots worker like me has been elected as the leader of the BJP Legislature Party today. New responsibility assigned.

During this, big leaders of the party including Vasundhara Raje, Satish Poonia and Gajendra Singh Shekhawat were present.

Earlier, during the Legislature Party meeting, former Assembly Speaker Kailash Meghwal left angry. However, after persuasion by senior leaders, he returned. Here, the supporters of Rajendra Rathod who came from Churu raised slogans at the state BJP office.
Now there will be a meeting of the BJP Rajasthan Core Committee late in the evening. Rajasthan BJP in-charge Arun Singh and co-in-charge Vijaya Rahatkar will also be present in this.

Bharatiya Janata Party’s State Spokesperson and Chaumu MLA Ramlal Sharma said – The decision has been taken regarding the leader of the opposition at the party high command and the MLA level. Along with this, how to defeat the Congress in the coming elections will also be deliberated upon.
On Friday, BJP’s national organization general secretary BL Santosh, Rajasthan in-charge Arun Singh, state president CP Joshi, organization general secretary Chandrashekhar, Rashtriya Swayamsevak Sangh regional campaigner Nimbaram and Jaipur province campaigner Babulal had a meeting at Seva Bharati Bhavan.
In this, along with the organizational changes in Rajasthan, the Leader of the Opposition was discussed. After this, Rajasthan in-charge Arun Singh had claimed to become the new Leader of the Opposition in two days.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts