February 28, 2026 1:49 am

हजारों विद्यार्थी असमंजस में: जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद 6 से, अभी तक कैलेंडर जारी नही….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

हजारों विद्यार्थी असमंजस में: जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद 6 से, अभी तक कैलेंडर जारी नही

स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं भी संभव नहीं

जोधपुर, @Marusangram।
माध्यमिक शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का खेल कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने खेल कैलेण्डर जारी करने के साथ जिला स्तरीय खेलों का आयोजन 6 नवम्बर से कराने के सभी जिला शिक्षाधिकारियों को दिए है। जबकि हाल यह है कि, जोधपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेण्डर अभी तक जारी नहीं किया गया है। इससे प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी असमंजस में है।

विद्यालय स्तर का आदेश अव्यावहारिक
जिले में 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा आयु वर्ग में करीब 30 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। 17 अक्टूबर को शाम को राज्य स्तरीय खेलों का आदेश जारी हुए। 19 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हुआ। ऐसे में, 31 अक्टूबर तक अवकाश के दौरान विद्यार्थियों का स्कूल आना संभव नहीं होगा। शारीरिक शिक्षकों के अनुसार, ऐसी स्थिति में टीमों का गठन व स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव नहीं हो पाएगा।

4 समूह में 48 खेलों का आयोजन
पूर्व में इन प्रतियोगिताओं में 3 समूह में 18 खेलों का आयोजन कराया जाता था। अब 4 समूह में 48 खेलों का आयोजन कराया जाएगा। दीपावाली अवकाश, खेल कैलेण्डर जारी नहीं होने से आयोजन संबंधी तैयारियों की रूपरेखा बनाने में समय लगेगा।

पारंपरिक खेल भी होंगे
इस बार खेल प्रतियोगिताओं में 48 खेलों में पारंपरिक खेल भी होंगे। जिसमें रस्साकशी, योगा, लगोरी, शतरंज, कैरम तो छात्राओं के लिए कुश्ती, राइफल शूटिंग व बॉक्सिंग आदि खेल होंगे।

Thousands of students in confusion: District level school sports from 6, calendar not yet released

School level competitions are also not possible

Jodhpur, @Marusangram.
The sports calendar of state level sports competitions has been issued by the Directorate of Secondary Education Department. For this, Gaurav Aggarwal, Director of Secondary Education, along with issuing the sports calendar, has given instructions to all district education officers to organize district level games from November 6. While the situation is that, the calendar of district level sports competitions in Jodhpur has not been released yet. Due to this, the players participating in the competitions are confused.

school level order impractical
About 30 thousand players will participate in the age group of 17 and 19 years in the district. On October 17, the order for state level sports was issued in the evening. Diwali vacation started from 19th October. In such a situation, it will not be possible for the students to come to school during the holidays till 31st October. According to physical education teachers, in such a situation, formation of teams and organization of school level competitions will not be possible.

48 sports organized in 4 groups
Earlier, 18 sports were organized in 3 groups in these competitions. Now 48 games will be organized in 4 groups. Due to Diwali holiday, non-release of sports calendar, it will take time to outline the preparations for the event.

There will also be traditional games
This time, traditional sports will also be there in 48 sports in the sports competitions. In which there will be games like tug of war, yoga, lagori, chess, carrom, wrestling, rifle shooting and boxing etc. for the girl students.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts