February 28, 2026 1:51 am

संभागीय आयुक्त की पहल: मिशन सितारा के तहत प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करेंगे 50 युवा…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

संभागीय आयुक्त की पहल: मिशन सितारा के तहत प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करेंगे 50 युवा

बीकानेर, @MaruSangram। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर ‘मिशन सितारे’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं में जाने वाले के इच्छुक 50 युवाओं का चयन कर इन्हें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण देना तथा आवश्यक संदर्भ सामग्री उपलब्ध करवाना है। इसके लिए 20 और 21 मार्च को बाफना एकेडमी में प्री टेस्ट आयोजित हुआ। इसमें कुल 181 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। दो दिनों में आयोजित परीक्षाओं के दौरान कुल 84 विद्यार्थी मौजूद रहे। इनमें से 50 युवाओं का चयन किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि बीकानेर के अनेक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बेहतर मार्गदर्शन के अभाव में इनका चयन नहीं हो पाता। ऐसे युवाओं को सुनियोजित तरीके से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से ‘मिशन सितारे’ अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत सभी चयनित 50 युवाओं को आवश्यक संदर्भ सामग्री तथा प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। इनके लिए आवास सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी, जिससे बेहतर वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया कहा कि युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरे समर्पण के साथ इसकी प्राप्ति के लिए जुट जाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।

इस दौरान नीरज बुडानिया, विक्रम बेनीवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Divisional Commissioner’s initiative: 50 youths will prepare for administrative service examinations under Mission Star

Bikaner, @MaruSangram. Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. On the initiative of Pawan, ‘Mission Sitare’ campaign is being run. Its objective is to select 50 youths willing to join administrative services and train them under the guidance of experts and provide necessary reference material. For this, a pre-test was organized at Bafna Academy on 20 and 21 March. A total of 181 youths got registered in this. A total of 84 students appeared during the examinations conducted over two days. Out of these 50 youth will be selected.

The Divisional Commissioner said that many youths of Bikaner prepare for competitive examinations, but due to lack of better guidance, they do not get selected. ‘Mission Sitare’ campaign has been started with the aim of training such youth in a planned manner. Under this, necessary reference material and training will be made available to all the selected 50 youths. All other necessary facilities including accommodation will also be provided for them, so that they can prepare for competitive examinations in a better environment.

Rachna Bhatia, Additional Director, Directorate of Secondary Education, said that the youth should set their goals and work with full dedication to achieve it. He called upon the youth to use their energy positively.

During this Neeraj Budania, Vikram Beniwal, Joint Director of Social Justice and Empowerment Department LD Pawar etc. were present. The program was coordinated by Jyoti Prakash Ranga.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts