

क्या सियासी जमीन तलाशने बार-बार बीकानेर आ रहे हैं लोकेश शर्मा?
बीकानेर, @Marusangram। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का बार-बार बीकानेर आना सुर्खियों में है। इसे लेकर कई तरह के अंदाज लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन दौरों के माध्यम से लोकेश शर्मा यहां अपने लिए सियासी जमीन की तलाश कर रहे हैं। उनकी नजर बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों पर है और बार-बार यहां आकर विशेषाधिकारी शर्मा इन संभावनाओं को टटोल रहे हैं। अपने दौरों के दौरान मुख्यमंत्री से सीधे-सीधे जुड़े नेताओं से भी मिल रहे हैं।
लोकेश शर्मा का बीकानेर के कद्दावर नेता रहे स्व. भवानी शंकर शर्मा के परिजनों से मिलना और कांग्रेस को मजबूत करने में उनके योगदान को याद करना, यूं ही नहीं हो रहा। वे एक और वरिष्ठ नेता शिवशंकर हर्ष की हाल-चाल पूछने उनके घर जाते हैं। सेवादल के पुराने नेता नरसिंह दास व्यास से मिलते हैं। हीरालाल हर्ष, हजारीमल देवड़ा और अरविंद मिढ्ढा जैसे नेताओं से मिलकर शायद लोकेश शर्मा यही संदेश देना चाहते हैं कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है।
वही कांग्रेस के उभरते नेता ऋषि कुमार व्यास, आनंद जोशी, जाकिर हुसैन नागौरी, इनायत अली कुरैशी, तोलाराम सियाग, दुर्गादास छंगाणी, किशन तवर और राहुल जादूसंगत आदि को साथ रख यह संदेश भी देना चाहते हैं, कि कांग्रेस में पार्टी को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
इन सबके बीच हालिया दौरे में कांग्रेस के महासचिव अनिल कल्ला से हुई मुलाकात भी कहीं-ना-कहीं समन्वय की इस संभावना को बल देती है।
यह महज संयोग नहीं है कि लोकेश शर्मा शहरी परकोटे के पुष्करणा बाहुल्य क्षेत्रों के अलावा अनुसूचित जाति, माली, जाट और अल्पसंख्यक वर्ग के क्षेत्रों में कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं, बल्कि इन सभी के पीछे ‘हिडन एजेंडा’ है, क्योंकि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि राजस्थान में एक-एक बार दोनों दलों की सरकार बनने की परंपरा टूटे और कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई ऐतिहासिक योजनाएं धरातल पर उतरे। निसंदेह लोकेश शर्मा के बार-बार हो रहे दौरे अशोक गहलोत के मिशन 156 प्लस के महायज्ञ में एक आहुति देने का प्रयास पर हो सकता है, इसमें कोई अतिशयोक्ति की नहीं है।
Is Lokesh Sharma repeatedly coming to Bikaner in search of political land?
Bikaner, @Marusangram. Frequent visits of Chief Minister’s Special Officer Lokesh Sharma to Bikaner is in headlines. Various speculations are being made regarding this, but through these tours, Lokesh Sharma is looking for political ground for himself here. His eyes are on both Bikaner East and West and the Special Officer Sharma is coming here again and again to explore these possibilities. During his tours, he is also meeting leaders directly associated with the Chief Minister.
Late Lokesh Sharma was a strong leader of Bikaner. Meeting the family members of Bhavani Shankar Sharma and remembering his contribution in strengthening the Congress is not happening just like that. They go to the house of another senior leader Shivshankar Harsh to inquire about his well-being. Narasimha Das, an old leader of Seva Dal, meets Vyas. Meeting leaders like Hiralal Harsh, Hazarimal Deora and Arvind Middha, perhaps Lokesh Sharma wants to convey the same message that all workers are the real strength of the party.
Along with rising Congress leaders Rishi Kumar Vyas, Anand Joshi, Zakir Hussain Nagauri, Inayat Ali Qureshi, Tolaram Siyag, Durgadas Chhangani, Kishan Tawar and Rahul Jadusangat, he also wants to convey this message that in strengthening the party in Congress The role of youth is also important.
Amidst all this, the meeting with Congress General Secretary Anil Kalla in the recent visit also gives strength to this possibility of coordination somewhere.
It is not a mere coincidence that Lokesh Sharma is participating in programs organized in the areas of Scheduled Castes, Mali, Jats and Minorities, apart from Pushkarna dominated areas of Urban Parkote, but there is a ‘hidden agenda’ behind all this, because The Chief Minister wants that the tradition of both the parties forming the government once in Rajasthan should be broken and the historical schemes implemented by the Congress government should come to the ground. Undoubtedly Lokesh Sharma’s repeated visits may be an attempt to sacrifice Ashok Gehlot’s mission 156 plus in the Mahayagya, there is no exaggeration in this.
Author: Sarjit Singh







