February 26, 2026 8:51 pm

19 मार्च को होगा महाब्राह्मण समागम, तैयारियां जोरों पर, 5 लाख का लक्ष्य, देखें विडियो….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

19 मार्च को होगा महाब्राह्मण समागम, तैयारियां जोरों पर, 5 लाख का लक्ष्य, देखें विडियो….

ब्राह्मण महापंचायत के लिए एकजुट हुए देश के ब्राह्मण,

बीकानेर, @Marusangram। ब्राह्मण समाज की एकता, समरसता, स्वाभिमान के सवाहक राष्ट्रीय संगठन विप्र सेना द्वारा वर्ष 2024 तक देश के 4 राज्यों में ब्राहमण महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत के माध्यम से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में समाज के उचित प्रतिनिधित्व मिले इस हेतु राजनैतिक दलों से मांग की जाएगी।

इस संबंध में सर्किट हाउस बीकानेर में विप्र सेना की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बैनर पोस्टर का विमोचन किया गया।

सम्भाग अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय संगठन 4 राज्यों में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन करेगा। राजस्थान के बाद हरियाणा, झारखंड और गुजरात में भी ब्राह्मण महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विप्रसेना अपने सामाजिक और राजनीतिक एजेंडे को लेकर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचने में जुटी है। गत 2 साल में संगठन के माध्यम से एक दर्जन प्रकल्प शुरू किए गए, जिनका लाभ हजारों विप्र बंधुओं को मिला भी है।

प्रेस कांफ्रेंस में राजकुमार किराड़ू, सुनीता गौड़ सहित पदाधिकारी और विप्र सैनिक मौजूद थे।

“ब्राह्मण महापंचायत’ के उद्देश्य

  1. केंद्र सरकार मंदिर माफी भूमि रेगुलेशन एक्ट बनाएं और मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे और पुजारियों पर हमले को गैर जमानती अपराध घोषित करे।
  2. कैट सरकार विप्र कल्याण आयोग का गठन करें।
  3. मंदिर के पुजारी की मूल भूत सुविधा के लिए मासिक भत्ता तय करे मासिक भत्ता
    4 ब्राह्मण बाहुल्य सीटों पर ब्राह्मण समाज को ही राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले
  4. केंद्र सरकार प्रशुराम जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे। तैयारियों को दे रहे अंतिम रूप

तैयारियों को दे रहे अंतिम रूप 19 मार्च 2023 को जयपुर में होने वाली विप्र सेना की ब्राह्मण महापंचायत के लिए तैयारियां चरम पर है। जिले में सामाजिक समागमों, बैठको और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाजबंधुओं को ब्राह्मण महापंचायत में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। जैसे-जैसे महापंचायत का समय नजदीक आ रहा है, आयोजनों की गति भी तेज हो रही है। बीकानेर में विप्र सेना के कार्यकर्ता अधिक से अधिक समाजबंधुओं के घरों पर जाकर उन्हें पीले चावल देकर महापंचायत में आने का निमंत्रण देंगे।

सहयोग के लिए आगे आए भामाशाह
समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति बढ़-चढ़कर महापंचायत को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेशभर से करीब 2 हजार बसों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों से समाज के प्रतिनिधि इस भव्य समागम का हिस्सा बनेंगे। राजस्थान के अतिरिक्त हरियाणा, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग ब्राहमण महापंचायत में शिरकत करेंगे। हजारों की संख्या में जयपुर आने वाले इन समाज बंधुओं के वाहनों, निवास और भोजन की व्यवस्था भामाशाहों के माध्यम से की जा रही है। पूरे देशभर से भामाशाह स्वप्रेरणा से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे आ रहे हैं।

ब्राह्मण महापंचायत में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी
ब्राह्मण महापंचायत में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी
देहात प्रभारी लाल चंद आसोपा ने बताया महापंचायत से पहले प्रमुख कस्बो में एक ही दिन, एक ही समय वाहन रैलियां निकाली जाएंगी। जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। विप्र सेना के इस समागम से युवाओं को जोड़ने के लिए युवाओं का सदस्यता अभियान चलाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता जो इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिले में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिले की सभी 7 विधानसभाओ में नए सिरे से युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महिला मोर्चा ने भी संभाली कमान

महिला मोर्चा ने किए 20 से अधिक जनसंपर्क कार्यक्रम
विप्र सेना की ब्राहमण महापंचायत को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश में 20 से अधिक जनसंपर्क कार्यक्रम महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से महिलाओं और युवतियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है। जिले से बड़ी संख्या में महिला कॉलेज और एनजीओ भी विप्र सेना के इस अनूठे आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। जिले में भी करीब 20 से अधिक छोटे-बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन महिला मोची ने आयोजित किए हैं।

सामाजिक सद्भाव की मिसाल बनेगी ब्राह्मण महापंचायत ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से विप्र समाज जहां एक तरफ हिंदू समाज के एकीकरण की बात करेगा, वही यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव की मिसाल भी बनेगा। इसी के तहत संभाग स्तर पर और जिला स्तर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं ताकि लोगों से ब्राह्मण महापंचायत में जुड़ने का आह्वान किया जा सके। इसके अलावा ब्राह्मण महापंचायत के मंच से सभी समाजों की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजिन के लिए समितियों का गठन किया गया है, जो इस आयोजन में सहयोग कर रही है। विधानसभा स्तर पर भी विप्र सेना की इकाईयों की कमेटियां बनाकर तैयारियां शुरू की गई है। एवं कार्यकर्ता 50 से अधिक बसों व अनेकों छोटे वाहनों में जयपुर जाएंगे।

MahaBrahmin Samagam will be held on March 19, preparations in full swing, target of 5 lakhs, watch video….

Brahmins of the country united for Brahmin Mahapanchayat,

Bikaner, @Marusangram. Brahmin mahapanchayat will be organized in 4 states of the country by the year 2024 by the national organization Vipra Sena, which is the carrier of unity, harmony and self-respect of Brahmin society. A demand will be made from the political parties for proper representation of the society in the upcoming Lok Sabha and Vidhansabha elections through the Mahapanchayat.

In this regard, a press conference was organized on behalf of Vipra Sena at Circuit House Bikaner. During this the banner poster was released.

Divisional President Hari Gopal Upadhyay told that the central organization will organize Brahmin Mahapanchayat in 4 states. After Rajasthan, Brahmin Mahapanchayat will also be organized in Haryana, Jharkhand and Gujarat. He said that Viprasena is trying to reach out to every person in the society regarding its social and political agenda. In the last two years, a dozen projects were started through the organization, whose benefits have been received by thousands of Vipra brothers.

Officers and Vipra soldiers including Rajkumar Kiradu, Sunita Gaur were present in the press conference.

Objectives of “Brahmin Mahapanchayat”

  1. The central government should enact the Temple Mafi Land Regulation Act and declare the encroachment of temple mafi lands and attacks on priests as non-bailable offences.
  2. Kat government should set up Vipra Kalyan Aayog.
  3. Fix the monthly allowance for the basic facilities of the priest of the temple.
    Only Brahmin community should get political representation in 4 Brahmin dominated seats
  4. The Central Government should declare a national holiday on the day of Prashuram Jayanti. finalizing the preparations
Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts