February 28, 2026 8:45 pm

जेल में हत्या के बाद जश्न का वीडियो वायरल, लॉरेंस के गुर्गे बोले- ये जग्गू के बंदे थे….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

जेल में हत्या के बाद जश्न का वीडियो वायरल, लॉरेंस के गुर्गे बोले- ये जग्गू के बंदे थे

पंजाब, @MaruSangram। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गोइंदवाल केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के दो गुर्गों मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की हत्या के एक हफ्ते बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रविवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो को साझा किया है।

इनमें वे हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। गैंगवार में शामिल सभी कैदी हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में बंद थे। इसके बावजूद अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा? इसकी जांच की जा रही है। पांच अधिकारियों समेत सात जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एडिशनल सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह खैरा और हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह का नाम भी शामिल है।

जेल अधीक्षक इकबाल सिंह और सहायक अधीक्षक विजय कुमार को घटना के अगले दिन ही संस्पेंड कर दिया गया था। पुलिस ने वीडियो में दिखने वाले गैंगस्टरों और उपरोक्त जेल कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। क्या है वीडियो में वीडियो में लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी, रजिंदर जौकर, अंकित सेरसा, अरशद खान और कशिश नजर आ रहे हैं। वीडियो में लॉरेंस गैंग का गुर्गा यह कहता नजर आ रहा है, ‘ये भगवानपुरिया को अपना बाप मानते थे, देखो… देखो तूफान, मोहना।

‘ वीडियो में गैंगस्टर सचिन भिवानी मारे गए गैंगस्टरों के शव दिखाते हुए कह रहा है, ‘ये जग्गू के बंदे थे, ठीक है… हमने इन्हें बदमाशी दिखा दी।’ वीडियो में वे जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य बैरक में पुलिसकर्मी यहां-वहां भागते दिख रहे हैं।

Video of celebration after murder in jail went viral, Lawrence’s henchmen said – they were Jaggu’s men

Punjab, @MaruSangram. A week after the murder of two henchmen of gangster Jaggu Bhagwanpuria, Mandeep Singh Toofan and Manmohan Singh Mohana, lodged in Goindwal Central Jail for the murder of Punjabi singer Sidhu Musewala, the Lawrence Bishnoi gang on Sunday shared two videos on social media.

In this they are taking responsibility for the murder and celebrating. All the prisoners involved in the gang war were lodged in the high security block. Despite this, how did the mobile reach inside? It is being verified. Seven jail personnel, including five officers, have been suspended. These include the names of Additional Superintendent Jaspal Singh Khaira and Head Constable Surinder Singh.

Jail Superintendent Iqbal Singh and Assistant Superintendent Vijay Kumar were suspended the very next day of the incident. Police have also registered a case against the gangsters seen in the video and the above jail personnel. What’s in the video Sachin Bhiwani, Rajinder Jokar, Ankit Sersa, Arshad Khan and Kashish of the Lawrence gang are seen in the video. In the video, the henchman of the Lawrence gang is seen saying, ‘He used to consider Bhagwanpuria as his father, dekho… dekho Toofan, Mohana.

‘ In the video, gangster Sachin Bhiwani is seen showing the dead bodies of the slain gangsters and saying, ‘Ye Jaggu ke bande tha, ok hai… Humne inse badmashi dikha dikha dikha’. In the video, they are seen celebrating. In another barrack, policemen are seen running here and there.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts