
15 अगस्त शनिवार को होगा महिलाओं के आत्मसम्मान एवं लहरिया महोत्सव-2026 का आयोजन, संस्कृति और नारी शक्ति का दिखेगा संगम…..
15 अगस्त शनिवार को होगा महिलाओं के आत्मसम्मान एवं लहरिया महोत्सव-2026 का आयोजन, संस्कृति और नारी शक्ति का दिखेगा संगम……
बीकानेर, @MaruSangram। महिलाओं के आत्मसम्मान, नारी शक्ति और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को समर्पित महिलाओं के आत्मसम्मान एवं लहरिया महोत्सव-2026 का आयोजन सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में जानवी नेल्स स्टूडियाे की ओर से आगामी 15 अगस्त, शनिवार को किया जाएगा।
फाउंडेशन की चेयरमैन और फाेर्ट स्कूल की प्राचार्या पिंकी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पहचान को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में पारंपरिक लहरिया परिधान के माध्यम से राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति और लोक परंपराओं को प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, लहरिया महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश भी देगा। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां और आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित किए जाने की उम्मीद है। इस दौरान महिलाओं के आत्मसम्मान में विभिन्न क्षेत्राें में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मान भी किया जाएगा।
15 अगस्त, देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी देगा। आयोजकों ने महिलाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने और महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।
नेल आर्टिस्ट और स्टूडियाे फाउंडर जानवी साेनी ने बताया कि कार्यक्रम में मिस लहरिया बीकानेर, मिसेज लहरिया बीकानेर, माॅडलिंग प्रतियाेगिता, डांसिंग प्रतियाेगिता, नेल आर्ट प्रतियाेगिता, मेहन्दी प्रतियाेगिता आयाेजित हाेंगी।
सनराईज ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीनाक्षी किराडू ने बताया कि विभिन्न प्रकार की स्टाॅल एवं एग्जीबिशन के माध्यम से हस्तकला काे बढ़ावा देते हुए हस्त कलाकाराें काे प्राेत्साहन के साथ एक नई पहचान दी जाएगी।
इस अवसर पर प्राेफेशनल नेल आर्टिस्ट और स्टूडियाे फाउंडर जानवी साेनी, सनराईज ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीनाक्षी किराडू, माेहिनी खत्री सहित अन्य महिला सदस्य माैजूद रहीं।
The Women’s Self-Respect and Lahariya Festival-2026 will be held on Saturday, August 15th, showcasing a confluence of culture and women’s empowerment.
The Women’s Self-Respect and Lahariya Festival-2026 will be held on Saturday, August 15th, showcasing a confluence of culture and women’s empowerment.
Bikaner, @MaruSangram. The Women’s Self-Respect and Lahariya Festival-2026, dedicated to women’s self-respect, women’s empowerment, and Rajasthan’s rich folk culture, will be organized by Janvi Nails Studios under the leadership of Saras Foundation on Saturday, August 15th.
Foundation Chairperson and Principal of Fort School, Pinky Sharma, informed that the festival aims to provide a platform for women to showcase their talent, self-confidence, and cultural identity. The colorful culture and folk traditions of Rajasthan will be presented through traditional Lahariya attire.
According to the organizers, the Lahariya Festival will not be limited to entertainment alone, but will also convey the message of encouraging women’s self-respect, talent, and social participation. The event is expected to feature various cultural activities and engaging performances, including the participation of women. Distinguished talents who have excelled in various fields will also be honored to enhance women’s self-respect.
This event, held on August 15th, the country’s Independence Day, will also convey the message of women’s empowerment and the preservation of Rajasthani culture. The organizers have urged women to participate enthusiastically and make the festival a success.
Nail artist and studio founder Janvi Soni stated that the event will feature competitions such as Miss Lahariya Bikaner, Mrs. Lahariya Bikaner, a modeling competition, a dancing competition, a nail art competition, and a mehndi competition.
Meenakshi Kiradu, owner of Sunrise Beauty Parlor, stated that handicrafts will be promoted through various stalls and exhibitions, and artisans will be given a new identity and encouragement.
Professional nail artist and studio founder Janvi Soni, Sunrise Beauty Parlour owner Meenakshi Kiradu, Mohini Khatri and other women members were present on the occasion.
Author: Sarjit Singh







