August 14, 2026 11:43 pm

बीकानेर में निःशुल्क कॅरियर वैन की शुरुआत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…..

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीकानेर में निःशुल्क कॅरियर वैन का किया अवलोकन, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में निःशुल्क कॅरियर वैन की शुरुआत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…..

बीकानेर में निःशुल्क कॅरियर वैन की शुरुआत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोले- युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…..

निःशुल्क कॅरियर वैन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान निर्विकल्प फाउण्डेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित निःशुल्क कॅरियर वैन कार्यक्रम का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को उनके कॅरियर के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा का चयन कर सकें तथा उनका भविष्य बेहतर बन सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक कॅरियर संबंधी जानकारी पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प फाउण्डेशन और बीकाजी द्वारा संचालित यह अभियान युवाओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और उच्च शिक्षा के विकल्पों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ऐसे सभी प्रयासों के लिए सदैव सहयोग और समर्थन प्रदान करेगा, जो युवाओं के हितों से जुड़े हों।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं। यदि युवा सक्षम, शिक्षित और आत्मविश्वासी होंगे तो देश का भविष्य स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कॅरियर मार्गदर्शन की कमी के कारण अनेक प्रतिभाएं उचित दिशा नहीं प्राप्त कर पातीं, ऐसे में यह कॅरियर वैन विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए निर्विकल्प फाउण्डेशन और बीकाजी की सराहना की।

निर्विकल्प फाउण्डेशन के डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कॅरियर वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम की भावी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी समय में अधिकाधिक विद्यालयों और विद्यार्थियों तक इस पहल का विस्तार किया जाएगा।

समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री ने कॅरियर वैन का अवलोकन किया तथा उसमें उपलब्ध संसाधनों और विद्यार्थियों को दी जा रही जानकारी की सराहना की। उन्होंने इसे शिक्षा और कॅरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में एक उपयोगी एवं प्रभावी प्रयास बताया।

कार्यक्रम के अंत में कन्हैया लाल बोथरा ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. सुनीता चावला, स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक शर्मा, उपनिदेशक डॉ. महेंद्र शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण, निर्विकल्प फाउण्डेशन के विनोद बाफना, सोहनलाल बैद, किशन मोदी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. अमित व्यास, श्री अनुज मित्तल सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Free Career Van Launched in Bikaner, Education Minister Madan Dilawar Says It’s an Important Initiative for a Brighter Future for Youth…

Free Career Van Launched in Bikaner, Education Minister Madan Dilawar Says It’s an Important Initiative for a Brighter Future for Youth…

Free Career Van Launched in Bikaner, Education Minister Madan Dilawar Says It’s an Important Initiative for a Brighter Future for Youth: Education Minister Madan Dilawar

Bikaner, @MaruSangram. Education Minister Madan Dilawar inspected the free career van program, run in collaboration with the Nirvikalp Foundation and Bikaji, during a ceremony held at the Government Maharani Girls Higher Secondary School on Thursday.

On this occasion, he said that in today’s times, it is extremely important to make youth aware of their career paths so that they can choose the right path according to their interests and abilities, and their future can be improved.

The Education Minister said that this effort to provide career-related information to students in rural and urban areas is commendable.  He stated that this campaign, run by the Nirvikalp Foundation and Bikaji, would prove extremely beneficial for the youth. He expressed confidence that this would provide students with information on various competitive exams, employment opportunities, and higher education options on a single platform. He stated that the Education Department would always provide support and cooperation to all such initiatives that are related to the interests of the youth.

Bikaner West MLA Jethananand Vyas stated that youth are the country’s greatest asset. If youth are capable, educated, and self-confident, the country’s future will automatically be strengthened. He stated that due to a lack of career guidance, many talents are unable to find proper direction. In such a situation, this Career Van will act as a guide for students. He commended the Nirvikalp Foundation and Bikaji for this innovative initiative.

Dr. Chandrashekhar Shrimali of the Nirvikalp Foundation, while providing detailed information about the project, stated that through the Career Van, students are being provided information on various educational courses, competitive exams, skill development programs, and employment opportunities.  Presenting the program’s future outline, he stated that this initiative will be expanded to more schools and students in the future.

During the ceremony, the Education Minister inspected the career van and praised the resources available and the information provided to students. He described it as a useful and effective initiative in the field of education and career guidance.

At the end of the program, Kanhaiya Lal Bothra expressed his gratitude to all the guests, academics, and attendees.

On this occasion, Joint Director Dr. Sunita Chawla, Staff Officer Dr. Ashok Sharma, Deputy Director Dr. Mahendra Sharma, Chief District Education Officer Dr. Arun Sharma, District Education Officer Kishandan Charan, Vinod Bafna of Nirvikalp Foundation, Sohanlal Baid, Kishan Modi, Principal of Government Dungar College Dr. Rajendra Purohit, Dr. Shishir Sharma, Dr. Amit Vyas, Mr. Anuj Mittal, along with a large number of academics, students, and dignitaries were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts