
बीकानेर की प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, 527 बेड की मेडिसिन विंग की सौगात के लिए मूंधड़ा का अभिनंदन…..
बीकानेर की प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान, 527 बेड की मेडिसिन विंग की सौगात के लिए मूंधड़ा का अभिनंदन…..
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भामाशाहों, शहर की प्रतिभाओं और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा, शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता सेन्ट्रल जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा ने की। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि रहे।
एडवोकेट अजय पुरोहित, वरिष्ठ उद्योगपति रामकिशन पेडीवाल, मानक चंद अग्रवाल, गौरीशंकर किराडू एवं मानकचंद चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से श्रीमती सी. एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा का विशेष रूप से स्वागत किया गया।
मूंधड़ा परिवार एवं ट्रस्ट की ओर से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 527 बेड की अत्याधुनिक मेडिसिन विंग की सौगात देने के लिए उनका अभिनंदन किया गया।
भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा ने कहा कि बीकानेर की धरती से उनका भावनात्मक जुड़ाव है और समाज से जो मिला है, उसे समाज को लौटाना ही सेवा का उद्देश्य है।
चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकता के क्षेत्र में सहयोग करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि मेडिसिन विंग का लाभ बीकानेर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि उद्योग संघ की जिम्मेदारी केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है। शहर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों, प्रतिभाओं, कलाकारों और समाजसेवियों का सम्मान करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बीकानेर की प्रतिभाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है और उनका सम्मान करना पूरे शहर का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि श्रीकिशन मूंधड़ा एवं उनके परिवार द्वारा पीबीएम अस्पताल में 527 बेड की मेडिसिन विंग का निर्माण करवाना बीकानेर के लिए ऐतिहासिक योगदान है। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
समारोह अध्यक्ष सेन्ट्रल जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा ने कहा कि किसी भी शहर की वास्तविक ताकत वहां की प्रतिभाओं और समाजसेवियों में होती है। जब समाज अपने प्रतिभाशाली लोगों और भामाशाहों को सम्मान देता है तो इससे अन्य लोगों को भी समाजहित में आगे आने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में सरकार के प्रयासों के साथ भामाशाहों और सामाजिक संस्थाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पीबीएम अस्पताल में 527 बेड की मेडिसिन विंग जैसी सुविधा मरीजों के लिए बड़ी सौगात है।
मूंधड़ा परिवार से प्रेरित होकर समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ अब केवल औद्योगिक विकास तक ही सीमित नहीं रहा अब सामाजिक, कला, संगीत के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिभाओं के उन्नयन में भी अपनी विशेष भागीदारी निभा रहा है।
समारोह में बीकानेर की प्रसिद्ध उस्ता कला को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले राम भादाणी का भी सम्मान किया गया। साथ ही चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रमेश हुरकट एवं डॉ. जितेन्द्र आचार्य का भी सम्मान किया गया। वहीं संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली स्वर सम्राज्ञी दीपिका खुडिया, मशहूर गायक एम रफीक कादरी व चित्रकारी कला के क्षेत्र में भरतराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विमल दम्माणी, पूनम प्रजापत, प्रियांशु डागा।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, अनंतवीर जैन, प्रमोद देवड़ा, सुरेन्द्र जैन, वीरेंद्र किराडू, सुरेन्द्र बांठिया, हरिगोपाल उपाध्याय, सलीम सोढा, हरीकिशन गहलोत, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, चंद्रप्रकाश नौलखा, किशनलाल बोथरा, शिवरतन पुरोहित, निर्मल पारख, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, रूपचंद अग्रवाल, अश्विनी पचीसिया, विजय चांडक, चंद्रकांत नाहटा, पवन शर्मा, संजय गोयल, नरेश अग्रवाल, किरणचंद झंवर, किशन मूंधड़ा, प्रशांत राठी, अरविन्द चौधरी, मोहित करनानी, विनोद जोशी, रामस्वरूप, मांगीलाल सुथार, के के मेहता, विमल दम्माणी, पूनम प्रजापत, प्रियांशु डागा।
Bikaner’s talents and philanthropists were honored, Mundhra was congratulated for the gift of a 527-bed medical wing…
Bikaner’s talents and philanthropists were honored, Mundhra was congratulated for the gift of a 527-bed medical wing…
Bikaner, @MaruSangram. On the occasion of Independence Day, the Bikaner District Industries Association organized an award ceremony, continuing its tradition of honoring philanthropists, city talents, and those who have made significant contributions to the field of art and culture.
At the ceremony, talents who have brought glory to Bikaner in the fields of social, cultural, medical, education, and art were honored.
Central Jail Superintendent Abhishek Sharma presided over the ceremony. Dr. Surendra Verma, Principal of Sardar Patel Medical College, was the chief guest.
Advocate Ajay Purohit, senior industrialists Ramkishan Pediwal, Manak Chand Agarwal, Gaurishankar Kiradu, and Manak Chand Chaudhary were present as special guests.
Shri Kishan Mundhra, Trustee of the Smt. C.M. Mundhra Memorial Charitable Trust, Mumbai, was specially welcomed by the Bikaner District Industries Association.
The Mundhra family and the Trust congratulated him for donating a state-of-the-art 527-bed medical wing to Bikaner’s PBM Hospital.
Bhamashah Shri Kishan Mundhra said that he has an emotional connection to Bikaner and that his purpose is to give back to society what he has received from it.
He considers it a privilege to have the opportunity to contribute to a basic medical need.
He said that the medical wing will benefit patients not only from Bikaner but also from surrounding rural and remote areas.
Dwarka Prasad Pachisia, President of the Bikaner District Industries Association, said that the association’s responsibility is not limited to industrial development. It is also our social responsibility to honor the philanthropists, talents, artists, and social workers who have contributed to the city’s development.
He said that Bikaner’s talents have made their mark in various fields, and honoring them is an honor for the entire city.
He said that the construction of a 527-bed medicine wing at PBM Hospital by Shri Kishan Mundhra and his family is a historic contribution to Bikaner. Such service acts serve as a source of inspiration for society.
Ceremony Chairman, Central Jail Superintendent Abhishek Sharma, said that the true strength of any city lies in its talents and social workers. When society honors its talented individuals and philanthropists, it inspires others to come forward for the welfare of society.
He emphasized the need to connect Independence Day with service, dedication, and social responsibility.
Chief Guest, Sardar Patel Medical College Principal Dr. Surendra Verma, said that the contribution of philanthropists and social organizations, along with the government’s efforts, is crucial in expanding medical facilities.
A facility like the 527-bed medicine wing at PBM Hospital is a significant gift for patients.
Inspired by the Mundhra family, capable members of society should come forward to contribute to areas such as education and medicine.
Bar Association President Advocate Ajay Purohit stated that the Bikaner District Industries Association is no longer limited to industrial development; it is also playing a significant role in the development of talents working in the fields of social work, art, and music.
Ram Bhadani, who brought Bikaner’s renowned Usta art to national and international recognition, was also honored at the ceremony. Ramesh Hurkat and Dr. Jitendra Acharya, who have made significant contributions in the fields of medicine and education, were also honored. Deepika Khudia, the queen of melody who has made a distinct mark in the field of music, and renowned singer M. Rafiq Qadri, and Bharatraj, the painter, were welcomed and felicitated.
On this occasion, Vice President Ashok Surana, Naresh Mittal, Shyamsunder Soni, Anantveer Jain, Pramod Devda, Surendra Jain, Virendra Kiradu, Surendra Banthia, Harigopal Upadhyay, Salim Sodha, Harikishan Gehlot, Rajkumar Pachisia, Ashok Gehlot, Chandraprakash Naulakha, Kishanlal Bothra, Shivratan Purohit, Nirmal Parikh, Dilip Ranga, Rajaram Sarda, Roopchand Agarwal, Ashwini Pachisia, Vijay Chandak, Chandrakant Nahata, Pawan Sharma, Sanjay Goyal, Naresh Agarwal, Kiranchand Jhanwar, Kishan Mundhra, Prashant Rathi, Arvind Chaudhary, Mohit Karnani, Vinod Joshi, Ramswaroop, Mangilal Suthar, KK Mehta,
Author: Sarjit Singh







