February 26, 2026 10:36 pm

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी से मिले व्यास: शहरी क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय की घोषणा के लिए जताया आभार….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी से मिले व्यास: शहरी क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय की घोषणा के लिए जताया आभार

बीकानेर, @Marusangram। अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा से जयपुर में मुलाकात की।

उन्होंने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मुरलीधर कॉलोनी में राजकीय कन्या महाविद्यालय स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री और विशेषाधिकारी का आभार जताया। व्यास ने बताया कि क्लब द्वारा लंबे समय से शहरी क्षेत्र में महाविद्यालय स्वीकृत करवाए जाने की मांग रखी जा रही थी।

उन्होंने महाविद्यालय के लिए जमीन चिन्हीकरण तथा भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करवाने की मांग रखी तथा कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय प्रारंभ हो जाए, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

उन्होंने शर्मा को क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा बताया कि क्लब द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता का विशेष अभियान शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न वर्ग के लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बजट भाषण में बीकानेर को दी गई विभिन्न शहरों के लिए भी आभार जताया। साथ ही उन्हें बीकानेर आने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान नटवर लाल आचार्य, बृज नारायण आचार्य, महेश भाटी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts