February 28, 2026 5:11 am

डूंगर काॅलेज के प्राचार्य का अभिनन्दन….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

डूंगर काॅलेज के प्राचार्य का अभिनन्दन

बीकानेर, @Marusanram। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यलय के प्राचार्य शुंक्रवार को प्राचार्य कक्ष में काॅलेज के अधिकारियों, कर्मचारियो एवं छात्र संघ अध्यक्ष ने भावभीना स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

प्राणिशास्त्र विभाग के प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बजट भाषण में डूंगर काॅलेज में 15 करोड़ की लागत से आॅडिटोरिया बनाने की घोषणा करने पर ही प्राचार्य का अभिनन्दन किया गया।

डाॅ. पुरोहित ने बताया कि प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह लम्बे समय से बीकानेर के जन प्रतिनिधियों पर आॅडिटोरियम की आवश्यकता एवं इसकी महत्ता बता कर आग्रह कर रहे थे।

उल्लेखनीय है पीटीईटी मद से 35 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार को प्राचार्य भेजे थे जिसमें से अधिकांश प्रस्ताव पारित होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं जिस पर खुशी जाहिर करते हुए शुक्रवार को बडी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र नेताओं ने एकत्रित होकर प्राचार्य का माल्यार्पण कर मुूह मीठा करवाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन निरंतर विद्यार्थियों के लिये आवश्यक संसाघन उपलब्ध करवाने हेतु प्रयासरत रहेगा। उन्हानें काॅलेज में निरंतर शैक्षणिक कार्य जारी रखने सहित खेलकूद में भी विद्यार्थियों के अग्रणी रहने पर संतोष जाहिर किया।

स्वागत के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष श्री हरिराम गोदारा, वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, डाॅ. विक्रमजीत, डाॅ. अनिला पुरोहित, डाॅ. नरेद्र नाथ डाॅ. इन्द्रा विश्नोई, श्री सुशील पंचारिया, श्री ओम सुथार, डाॅ. अनिल बारिया, श्री पुखराज सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts