
कांग्रेस में बगावत की आहट तेज! टिकट कटने से भड़के एक दर्जन पूर्व पार्षद, यशपाल गहलोत के सामने फूटा गुस्सा, आज निर्दलीय पर्चा भरने की तैयारी….
कांग्रेस में बगावत की आहट तेज! टिकट कटने से भड़के एक दर्जन पूर्व पार्षद, यशपाल गहलोत के सामने फूटा गुस्सा, आज निर्दलीय पर्चा भरने की तैयारी…..
बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनाव टिकट वितरण में कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब बगावत के मुहाने पर पहुंच गई है। टिकट वितरण को लेकर पार्टी के कई पूर्व पार्षदों में अत्यधिक रोष देखने को मिल रहा है और अब इनका धैर्य जवाब दे गया है।
सूत्रों के अनुसार पर्चा भरने से पूर्व आंधी रात को नाराज पूर्व पार्षदों ने पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के सामने खुलकर अपना रोष प्रकट किया है। आरोप है कि पहले फोन पर टिकट की हां कर दी गई और फिर आखिरी वक्त में नाम काट दिया गया। इस दोहरे रवैये से पार्षद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
पिछले 24 घंटे से ये पार्षद बीकानेर के शीर्ष नेताओं से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई भी नेता उनसे बात करने को तैयार नहीं है। बात न बनने से नाराज पार्षदों ने अब पार्टी को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है।
खबर है कि करीब एक दर्जन पूर्व पार्षद आज सामूहिक रूप से पार्टी से बगावत का ऐलान कर सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने पार्टी छोड़ने तक की चेतावनी दे दी है।
यदि समय रहते आलाकमान ने इन नाराज पार्षदों को नहीं मनाया तो कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ी बगावत का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सीधा नुकसान पार्टी को चुनावी मैदान में उठाना पड़ेगा।
कांग्रेस के इन पूर्व पार्षदों के टिकट काटे:
मुजाहिद हुसैन, कुरैशी, प्रफुल्ल हटीला मनोज जनागल, शिव शंकर, ताहिर हसन कादरी, सुनील गदर, रमजान कच्छावा, मुजीबुर रहमान, शहजाद भुट्टो, शांतिलाल मोदी, वसीम अब्बासी और पार्षदों की संख्या बढ़ सकती है।
Author: Sarjit Singh







