August 29, 2026 2:24 pm

बीकानेर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की पहली सूची जल्द, भाजपा में महापौर दावेदारों के टिकट लगभग फाइनल, सम्भावित नाम…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की पहली सूची जल्द, भाजपा में महापौर दावेदारों के टिकट लगभग फाइनल, सम्भावित नाम…..

बीकानेर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस की पहली सूची जल्द, भाजपा में महापौर दावेदारों के टिकट लगभग फाइनल, सम्भावित नाम…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगर निगम चुनावों को लेकर बीकानेर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस की पहली सूची को लेकर अब इंतजार बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार दोनों ही दल किसी भी वक्त अपने संभावित पार्षद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकते हैं।

बीकानेर शहर भाजपा को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार पार्टी इस बार महापौर पद की दावेदारी करने वाले प्रमुख नेताओं को पार्षद चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। पार्टी स्तर पर कई नामों को लेकर सहमति बनने की चर्चा है और इन नेताओं के टिकट लगभग तय माने जा रहे हैं।

भाजपा के इन महापौर दावेदारों के नाम चर्चा में
सूत्रों के अनुसार भाजपा में महापौर पद के दावेदार रहे प्रमुख नेताओं में:
1. महावीर रांका
2. श्याम सिंह हाड़ला
3. सुशीला कंवर राजपुरोहित
4. मोहन सुराणा
5. दीपक पारीक
6. सुरेंद्र सिंह शेखावत
7. गोपाल अग्रवाल
8. भगवान सिंह मेड़तिया
के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में बताए जा रहे हैं।

हालांकि, इन नामों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अंतिम निर्णय भाजपा की अधिकृत सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

भाजपा-कांग्रेस की पहली सूची पर नजर:
बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और दावेदारों की नजर अब पहली सूची पर टिकी हुई है। वार्डवार टिकट को लेकर पिछले कई दिनों से बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है।

टिकट के दावेदार अपने-अपने स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। वहीं संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ ही कई वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

Maru Sangram News: फिलहाल भाजपा और कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रत्याशी सूची जारी नहीं की गई है। इसलिए सामने आ रहे नामों को संभावित दावेदार के रूप में ही देखा जा रहा है। अधिकृत सूची जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों के नामों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts