July 1, 2026 8:38 am

बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ, अब पवनपुरी नहीं व्यास कॉलोनी में संचालन शुरू…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ, अब पवनपुरी नहीं व्यास कॉलोनी में संचालन शुरू…..

बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ, व्यास कॉलोनी में संचालन शुरू…..

बीकानेर, @MaruSangram। जय नारायण व्यास कॉलोनी में मंगलवार से बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का विधिवत शुभारंभ हुआ।

बीकेईएसएल का कॉर्पोरेट ऑफिस पवनपुरी की जगह अब जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर VI-A- 36 में संचालित होगा।

सीईएससी राजस्थान के सीईओ श्रीप्रकाश जोशी, वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट (एचआर एंड एडमिन) अरूनाभा साहा ने विधिवत फीता काटकर बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का लोकार्पण किया।

इससे पहले बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह, चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौधरी, प्रमोद वर्मा, हैड एचआर जयदीप सिंह राठौड़, संजय झा, कमर्शियल हेड अर्णव गोस्वामी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि जोधपुर डिस्कॉम की फ्रेंचाइजी के तौर पर बीकेईएसएल बीकानेर शहर में विद्युत वितरण का कार्य कर रही है।

कंपनी का उद्देश्य बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति करना है। इसके लिए बिजली कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण, बिलिंग, नए कनेक्शन सहित बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है तथा यह प्रयास निरंतर जारी है। उपभोक्ताओं का भरोसा ही बीकेईएसएल की सबसे बडी पूंजी है।

BKESL’s new corporate office inaugurated, operations begin in Vyas Colony…

BKESL’s new corporate office inaugurated, operations now begin in Vyas Colony, not Pawanpuri…

Bikaner, @MaruSangram. The new corporate office of Bikaner Electricity Supply Limited (BKESL) was formally inaugurated on Tuesday in Jai Narayan Vyas Colony.

BKESL’s corporate office will now operate from Plot No. VI-A-36 in Jai Narayan Vyas Colony, instead of Pawanpuri.

CESC Rajasthan CEO Shriprakash Joshi, Vice President (Finance) Gyanendra Agarwal, and Vice President (HR & Admin) Arunabha Saha formally inaugurated BKESL’s new corporate office by cutting the ribbon.

Earlier, BKESL COO Harish Chandra Singh, Chief Manager Surendra Singh Chaudhary, Pramod Verma, Head HR Jaideep Singh Rathore, Sanjay Jha, and Commercial Head Arnav Goswami welcomed the guests.

COO Harish Chandra Singh stated on this occasion that BKESL, as a franchisee of Jodhpur Discom, distributes electricity in Bikaner city.

The company’s objective is to provide uninterrupted and quality power to Bikaner consumers. To this end, the company is using state-of-the-art technology to provide consumers with improved services, including power distribution, billing, and new connections, and this effort continues. Consumer trust is BKESL’s greatest asset.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts