

बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक शर्मा ने आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया….
बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक शर्मा ने आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया…..
मिनी पर्यटन केंद्र का रूप है उद्योग संघ की आर्ट गैलेरी :- आईजी हेमंत शर्मा
बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया।
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया। हेमंत शर्मा ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है।
बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस नई पहल से इसको मिनी पर्यटन केंद्र कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है।
इस गैलेरी में रियासतकालीन बीकानेर से लेकर वर्तमान के आधुनिक बीकानेर की झलक को बखूबी दर्शाया गया है | गैलेरी के माध्यम से यहाँ के उद्योग, कला, साहित्य, तीज त्योंहारों व रम्मतों को साकार किया गया है।
गैलेरी देखने के बाद लगता है कि एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन हो गये हैं। यह गैलेरी निश्चय ही आने वाली पीढी के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बच्चों का ज्ञान मोबाइल की दुनिया तक ही सिमट कर रह गया है जिससे उनका विकास और ज्ञान पूर्णतया विकसित नहीं हो पा रहा है।
इस आर्ट गैलेरी का निर्माण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास करना भी है ताकि वर्तमान के बच्चे पुराने समय में खेले जाने वाले खेलों, संस्कारों व रीति रिवाजों का पूर्ण अध्ययन कर उसको वर्तमान परिवेश में अपना सके।
आर्ट गैलेरी में बीकानेर के उद्योग धंधों को भी दर्शाया गया है ताकि बच्चे यहाँ के उद्योगों के बारे में पूर्णतया जानकारी हासिल कर सके और भविष्य की राह का निर्माण कर सके।
इस आर्ट गैलेरी में प्रदर्शित सभी फोटो वरिष्ठ फोटो जनर्लिस्ट अज़ीज़ भुट्टा के संकलन से ली गई है। साथ ही बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा आईजी हेमंत शर्मा द्वारा पहली बार बीकानेर जिला उद्योग संघ पधारने पर साफा, दुप्पटा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नरेश मित्तल, कन्हैयालाल बोथरा, विनोद बाफना, विनोद गोयल, अनन्तवीर जैन, विमल सिंह चौरड़िया, अशोक गहलोत, पारस डागा, किशनलाल बोथरा, भंवरलाल चांडक, टीकूराम चौधरी, किशन मूंधड़ा, अरविंद चौधरी, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, पवन पचीसिया, आर के जाजडा आदि उपस्थित हुए।
Bikaner Police Inspector General Sharma visited the art gallery….
Bikaner Police Inspector General Sharma visited the art gallery…..
Udyog Sangh’s art gallery is a form of mini tourism centre:- IG Hemant Sharma
Bikaner Police Inspector General Hemant Sharma visited the art gallery in Bikaner District Industries Association.
Bikaner, @MaruSangram. Bikaner Police Inspector General Hemant Sharma visited the art gallery in Bikaner District Industries Association. Hemant Sharma said that Bikaner District Industries Association has established all the heritages of the city including historical, cultural, religious and tourist places of Bikaner, industries here, old and new form of the city, temple, mosque, gurudwara or church here, under one roof in the form of photo art gallery for the audience. Along with this, a constitution gallery decorated with the statues of the personalities who made the constitution has been constructed.
If this new initiative of Bikaner District Industries Association is called a mini tourism centre, then it will not be an exaggeration.
This gallery has a glimpse of Bikaner from the princely era to the modern Bikaner of the present time. The industry, art, literature, festivals and frolics of this place have been brought to life through the gallery.
After seeing the gallery, it seems that the whole of Bikaner has been seen under one roof. This gallery will definitely play an important role in knowing and understanding Bikaner for the coming generation.
Chairman Dwarka Prasad Pachisia said that the knowledge of children has been limited to the world of mobile phones, due to which their development and knowledge is not able to develop fully.
The main purpose of building this art gallery is to develop the mental development of children along with their physical development, so that the children of today can fully study the games, rituals and customs played in the old times and adopt them in the present environment.
Industries of Bikaner have also been shown in the art gallery so that children can gain complete information about the industries here and can create a path for the future.
All the photographs displayed in this art gallery have been taken from the collection of senior photo journalist Aziz Bhutta. Also, on IG Hemant Sharma’s first visit to the Bikaner District Industries Association, the Bikaner District Industries Association honoured him by presenting him a turban, duppatta and a memento.
On this occasion, Naresh Mittal, Kanhaiyalal Bothra, Vinod Bafna, Vinod Goyal, Anantvir Jain, Vimal Singh Choudhary, Ashok Gehlot, Paras Daga, Kishanlal Bothra, Bhanwarlal Chandak, Tikuram Choudhary, Kishan Mundhra, Arvind Choudhary, Rajaram Sarda, Nirmal Parikh, Pawan Pachisia, RK Jajda, etc were present.
Author: Sarjit Singh







