April 23, 2026 11:22 pm

किन्नर समाज के लिए पॉजिटिव संदेश है ‘लाडलो बेटो’ में: सिने मैजिक छविगृह में देखने पहुंच रहे हैं शहरवासी….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

किन्नर समाज के लिए पॉजिटिव संदेश है ‘लाडलो बेटो’ में : सिने मैजिक छविगृह में देखने पहुंच रहे हैं शहरवासी

किन्नर समाज के लिए पॉजिटिव संदेश है ‘लाडलो बेटो’ में: सिने मैजिक छविगृह में देखने पहुंच रहे हैं शहरवासी….

प्रोड्यूसर पूनम मोदी, कलाकार भाटी के साथ दर्शकों ने क्या कहा देखें वीडियो

बीकानेर, @MaruSangram। श्री गणपति फिल्म्स एंटरटेनमेंट की पेशकश लाडलो बेटो पिछले तीन दिनों से संभाग मुख्यालय के सिने मैजिक छविगृह में चल रही है। फिल्म के निर्माता पूनम मोदी है और लेखक-निर्देशक जितेंद्र सिंह नरुका है।

फिल्म की जानकारी देते हुए निर्माता पूनम मोदी ने बताया कि किन्नर समाज के लिए एक पॉजिटिव संदेश दिया गया है। परिवार को संदेश दिया है कि हमेशा सेंसेटिव होना चाहिए।

प्यार इंसान में परिवर्तन कर देता है। मोदी के अनुसार फिल्म में बार-बार यही सीख देखने को मिलेगी किन्नर को अलग नजर या हीन भावना की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। ये भी हमारे ही परिवार की तरह ही है।

फिल्म में कलाकार की भूमिका में दिखने वाले राजस्थानी कलाकार युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए।

फिल्म में श्याम मोदी ने भी रोल प्ले किया है। फिल्म को लेकर पूनम मोदी सहित अभिनेता-अभिनेत्री ने आह्वान किया है कि यह फिल्म सिनेमैजिक में लगी हुई ज्यादा से ज्यादा लोग देखने आएं।

‘Laadlo Beto’ has a positive message for the transgender community: City residents are reaching Cine Magic Cinema to watch it

‘Laadlo Beto’ has a positive message for the transgender community: City residents are reaching Cine Magic Cinema to watch it….

Watch the video to see what the audience said with producer Poonam Modi and artist Bhati

Bikaner, @MaruSangram. Laadlo Beto, a presentation of Shri Ganapati Films Entertainment, has been running at the Cine Magic Cinema in the divisional headquarters for the last three days. The producer of the film is Poonam Modi and the writer-director is Jitendra Singh Naruka.

Giving information about the film, producer Poonam Modi said that a positive message has been given to the transgender community. The message given to the family is that one should always be sensitive.

Love changes a person. According to Modi, this lesson will be seen again and again in the film that transgenders should not be seen with a different perspective or with an inferiority complex. They are also like our own family.

Rajasthani artist Yudhishthir Singh Bhati, who is seen in the role of an actor in the film, said that efforts should be made to preserve the culture.

Shyam Modi has also played a role in the film. Regarding the film, actors and actresses including Poonam Modi have appealed that more and more people should come to see this film running in Cinemagic.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts