April 21, 2026 3:24 pm

जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए हथकरघा बुनकरों के आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए हथकरघा बुनकरों के आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए हथकरघा बुनकरों के आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित….

बीकानेर, @MaruSangram। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से इस साल भी बुनकरों को नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है।

उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वही बुनकर पात्र होंगे, जो हथकरघा पर बनाई कार्य में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा तीन वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयन नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म कार्यालय समय में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, रानी बाजार से प्राप्त कर सकते हैं।

हथकरघा बुनकर अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Applications of handloom weavers invited for district level award till October 15

Applications of handloom weavers invited for district level award till October 15….

Bikaner, @MaruSangram. District Industry and Commerce Center has invited applications from handloom weavers working within the district for district level award till October 15.

Manju Nain Godara, General Manager of District Industry and Commerce Center, said that with a view to encourage the handloom weavers of the state, provision has been made to give cash prizes to the weavers this year also.

She said that only those weavers will be eligible for this award, who have been working on handloom for the last three years and have not been selected for this award for three years.

She said that the application form can be obtained from District Industry and Commerce Center, Rani Bazar during office hours.

Handloom weavers can submit their application in the District Industry Center office by the prescribed date.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts