August 17, 2026 12:10 am

श्री डाली बाई सेवा समिति का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न, बाबा रामदेव जी के जातरुओं की होगी नि:शुल्क सेवा….

बीकानेर के अमरसिंहपुरा में श्री डाली बाई सेवा समिति का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाबा रामदेव जी के जातरुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और नि:शुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

श्री डाली बाई सेवा समिति का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न, बाबा रामदेव जी के जातरुओं की होगी नि:शुल्क सेवा

श्री डाली बाई सेवा समिति का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न, बाबा रामदेव जी के जातरुओं की होगी नि:शुल्क सेवा…..

श्री डाली बाई सेवा समिति का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न, बाबा रामदेव जी के जातरुओं की होगी नि:शुल्क सेवा…..

अमरसिंहपुरा/बीकानेर, @MaruSangram। श्री डाली बाई सेवा समिति की ओर से वर्ष 2026 में बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले पदयात्रियों (जातरुओं) की नि:स्वार्थ सेवा के लिए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम रविवार को समिति के मुख्य कार्यालय, अमरसिंहपुरा स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में संपन्न हुआ।
समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन एवं नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। समिति का उद्देश्य पदयात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी सेवा करना है।

गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में राजकुमार स्वामी (APS), हनुमानप्रसाद गंढेर (गिरदावर), राजेंद्र सिंह शेखावत (APS), शुभम व्यास (APS), राजेश ईणखिया (AAO-I), रामकिशन व्यास एवं अजीत पुरोहित (मौरसा) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चम्पालाल गोयल ने की। इस दौरान समिति के संरक्षक श्री शिव लुणु सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रभुदयाल लुणु, रामप्रकाश लुणु, महेंद्र सुथार, मूलचंद गंढेर, सुनील बारूपाल, अशोक हटीला, राकेश हटीला, नरेश हटीला, दीपक हटीला, वीरेंद्र हटीला, सुनील ईणखिया, पवन ईणखिया, किशोर घारू, सुनील खुराव, आकाश बारूपाल, किशन खुराव एवं तनवीर सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले जातरुओं की सेवा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, नाश्ता, चाय और चिकित्सा जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts