June 24, 2026 12:00 pm

Big News : बीकानेर की शेरणी नाम से प्रसिद्ध सोशल मीडिया फेमस लड़की को पुलिस ने खोज निकाला…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

Big News : बीकानेर की शेरणी नाम से प्रसिद्ध सोशल मीडिया फेमस लड़की को पुलिस ने खोज निकाला…..

Big News : बीकानेर की शेरणी नाम से प्रसिद्ध सोशल मीडिया फेमस लड़की को पुलिस ने खोज निकाला…..

बीकानेर की शेरनी प्रकरण: मोनिका राजपुरोहित को पुलिस ने किया दस्तयाब

बीकानेर, @MaruSangramnews। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में सोशल मीडिया पर अफीम का प्रचार करने के आरोप में पकड़ी गई गुमशुदा मोनिका राजपुरोहित को फलौदी के डेचू थाना इलाके से दस्तयाब कर लिया है।

पिछले कुछ दिनों से बीकानेर की चर्चा बने तथाकथित बीकानेर की शेरनी मामले में पुलिस ने लापता मोनिका राजपुरोहित को दस्तयाब कर लिया है। एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार मोनिका को उसकी मां की निशानदेही पर ही दस्तयाब किया गया है। वह जोधपुर की डेचू रोड़ पर मिली। 

पुलिस की टीम ने फलौदी के डेचू से मोनिका को उनकी मां सुमित्रा के साथ दस्तायाब किया है।पुलिस की टीम दोनों को जेएनवीसी थाने लेकर आ रही है।

ज्ञात रहे कि युवती के परिजनों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर गुमशुदा मोनिका को दस्तयाब करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि उसकी जान को खतरा है। बीकानेर पुलिस ने मोनिका को फलौदी के डेचू से सकुशल दस्तयाब कर लिया है।

मामला:
बीकानेर शेरनी के नाम से मशहुर मोनिका राजपुरोहित को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस एक सप्ताह पहले अफीम के साथ रील बनाकर नशे का प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मामला एसपी तक पहुंचा तो संज्ञान लेते हुए दोनों बहनों के पास पुलिस पहुंची। घर की तलाशी में 200 ग्राम डोडा भी मिला। पुलिस ने डोडा जब्त करते हुए 20 अगस्त को दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। नियमानुसार थाने पर ही दोनों को जमानत दे दी गई। दोनों बहनें घर चली गई।


पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की रात मोनिका ने एक वीडियो बनाया। आरोप लगाया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी मोहित सोनी व बालोतरा निवासी एस एस टाइगर ने उन्हें फंसाने के लिए पुलिस से सांठ गांठ कर झूठा मामला बनाया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस पर डेढ़ लाख रुपए मांगने का भी आरोप लगाया। इसके बाद मोनिका की गायब होने की ख़बर आई। परिजनों ने 22 अगस्त को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मोनिका की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts