July 26, 2026 1:51 am

इतिहास विभाग में राती घाटी युद्ध पर एक दिवसीय विस्तृत व्याख्यान आयोजित….

राती घाटी युद्ध, इतिहास विभाग, इतिहास पर व्याख्यान, राजस्थान का इतिहास, ऐतिहासिक युद्ध पर चर्चा
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

इतिहास विभाग में राती घाटी युद्ध पर एक दिवसीय विस्तृत व्याख्यान आयोजित….

इतिहास विभाग में राती घाटी युद्ध पर एक दिवसीय विस्तृत व्याख्यान आयोजित….

बीकानेर ने राव जैतसी ने लहराया राती घाटी युद्ध से विजय का परचम, किया पश्चिमी सीमा को सुरक्षित : चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली

बीकानेर, @MaruSangram। मध्यकालीन भारत में बीकानेर के राव जैतसी ने राती घाटी युद्ध के उद्घोष के ज़रिये बाहरी ताकतों के विरुद्ध विजय का परचम लहराया। ये विचार महाराजा गंगा सिंह विश्वाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित विस्तार व्याख्यान में बोलते हुए बीज वक्ता डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने व्यक्त किये।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के ड़ॉ. श्रीमाली ने राती घाटी युद्ध पर स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक से युद्ध की सविस्तार व्याख्या विद्यार्थियों से करते हुए कहा कि बीकानेर की धरती वीर बलिदानियों के रक्त से सिंचिन्त है।

इससे पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों से केंद्र के इतिहास के साथ साथ क्षेत्रीय इतिहास के व पाठ्यक्रम के आसपास के इतिहास के अध्ययन पर भी बल देने का पुरज़ोर आह्वान किया।

माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से आरम्भ व्याख्यान कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए ड़ॉ. गोपाल व्यास ने राती घाटी युद्ध को मध्यकालीन इतिहास के सर्वथा निर्णायक युद्ध में से एक बताया जिसमे बाहरी ताकतें स्थानीय शक्तियों के आगे परास्त हुईं।

मंच संचालन अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष द्वारा किया गया तो धन्यवाद ज्ञापन जसप्रीत सिंह द्वारा दिया गया।

व्याख्यान पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भी मंच से राती घाटी युद्ध पर विचार प्रकट किये गये जिनमे भगवान जोशी, वंदना पुरोहित और संजना सुथार शामिल रहे।

आयोजन में रिंकू जोशी, भगवान दास सुथार, ड़ॉ. संजना चौधरी, सुशीला बिश्नोई, बजरंग कलवानी और उमेश पुरोहित के अलावा स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल रहे।

The History Department organized a one-day in-depth lecture on the Battle of the Rati Valley…

The History Department organized a one-day in-depth lecture on the Battle of the Rati Valley…

Rao Jaitsi of Bikaner hoisted the flag of victory in the Battle of the Rati Valley, securing the western border: Chakravarti Narayan Shrimali

Bikaner, @MaruSangram. In medieval India, Rao Jaitsi of Bikaner hoisted the flag of victory against external forces by declaring the Battle of the Rati Valley. These views were expressed by keynote speaker Dr. Chakravarti Narayan Shrimali during an in-depth lecture organized by the History Department of Maharaja Ganga Singh University.

Dr. Shrimali of the Government Engineering College explained the battle in detail to the students from his own book on the Battle of the Rati Valley, stating that the land of Bikaner is drenched in the blood of brave martyrs.

Earlier, in her welcome address, Department Head Dr. Meghna Sharma strongly urged students to emphasize the study of the Center’s history, as well as regional history and history surrounding the curriculum.

The lecture, which began with the lighting of a lamp before a picture of Goddess Saraswati, introduced the topic. Dr. Gopal Vyas described the Battle of Rati Ghati as one of the most decisive battles in medieval history, in which external forces were defeated by local forces.

The stage was moderated by guest faculty Dr. Mukesh Harsh, and the vote of thanks was given by Jaspreet Singh.

Following the lecture, students, including Bhagwan Joshi, Vandana Purohit, and Sanjana Suthar, also shared their thoughts on the Battle of Rati Ghati.

The event included Rinku Joshi, Bhagwan Das Suthar, Dr. Sanjana Chaudhary, Sushila Bishnoi, Bajrang Kalwani, and Umesh Purohit, along with postgraduate students.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts