
बीकानेर में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान की बनाई रूपरेखा……
बीकानेर में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान की बनाई रूपरेखा…..
बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित किए जाने वाले ‘संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर बीकानेर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित बीकानेर भाजपा कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किए जाने वाले ‘संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई।
मुख्य वक्ता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संतों, महापुरुषों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर गुरु रविदास के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा का यह अभियान सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर तक अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले के सभी मंडलों में अभियान संचालन के लिए जिला टोली का गठन किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में कार्यशालाएं, जनसंपर्क अभियान, सामाजिक संवाद, संपर्क बैठकें एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि गुरु रविदास के समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की प्राथमिकता के अनुरूप पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, मोतीलाल हर्ष, सुभाष वाल्मीकि, किशन चौधरी, रामचंद्र सोनी, सुनीता हटीला, जगदीश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री तरुण स्वामी, झमकू देवी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चोरूलाल सुथार, राम कुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, शिखर चंद डागा, उपासना जैन, हरीश भोजक, सुषमा बिस्सा, राधा खत्री, दिनेश भटनागर, अंकुश चोपड़ा, निशांत गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BJP held a district-level workshop in Bikaner, outlined the Guru Ravidas Harmony Resolution Campaign…
BJP held a district-level workshop in Bikaner, outlined the Guru Ravidas Harmony Resolution Campaign…
Bikaner, @MaruSangram. The Bharatiya Janata Party held a district-level workshop in Bikaner regarding the “Sant Shiromani Shri Guru Ravidas Harmony Resolution Campaign,” which will be organized across the state on the occasion of Sant Shiromani Shri Guru Ravidas Jayanti. District President Suman Chhajed chaired the Bikaner BJP workshop held at the BJP division office.
A district-level workshop was organized under the chairmanship of District President Suman Chhajed at the BJP division office on Saturday regarding the “Sant Shiromani Shri Guru Ravidas Harmony Resolution Campaign,” which will be conducted across the state from July 29, 2026, to February 20, 2027, on the occasion of Guru Ravidas Jayanti. The workshop discussed the campaign’s broad outline, objectives, organizational responsibilities, and upcoming programs in detail, and established a strategy to effectively implement the campaign down to the booth level.
Addressing the workers, keynote speaker and BJP State Minister Apoorva Singh said that the life of Sant Shiromani Guru Ravidas offers a unique message of social harmony, equality, service, and humanity. She added that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the Bharatiya Janata Party is working to spread the ideas of saints, great men, and nation-builders to the masses. To this end, a comprehensive public relations campaign will be launched across the state to spread Guru Ravidas’s ideals and message of social harmony to every section of society. She called on workers to transform the campaign into a mass movement.
District President Suman Chhajed said that this BJP campaign is an important initiative towards further strengthening social harmony. She urged all workers to ensure the campaign is effective and successful at the Mandal level.
Program Coordinator and District General Secretary Adv. Presenting a detailed action plan for the campaign, Kaushal Sharma stated that district teams will be formed to conduct the campaign in all the divisions of the district. Workshops, public relations campaigns, social dialogue, contact meetings, and various creative programs will be organized in each division to spread Guru Ravidas’s message of harmony and social unity to as many people as possible. He called upon all officials and workers to ensure the campaign’s success with complete dedication and active participation, in accordance with the organization’s priorities.
Media coordinator Kamal Gehlot said that a large number of BJP officials and workers including district in-charge Om Saraswat, state executive committee member Satyaprakash Acharya, former district president Vijay Acharya, Motilal Harsh, Subhash Valmiki, Kishan Chaudhary, Ramchandra Soni, Sunita Hatila, Jagdish Solanki, district vice-president Deepak Pareek, Bhupendra Sharma, Ashok Prajapat, Sarita Nahata, Sohan Prajapat, district minister Tarun Swami, Jhamku Devi, Dharmendra Singh Solanki, treasurer Gopal Agarwal, Chorulal Suthar, Ram Kumar Vyas, Dushyant Tanwar, Jogendra Sharma, front president Chandra Mohan Joshi, divisional president Prakash Meghwal, Mukesh Saini, Devrup Singh, Dharampal Doodi, Narendra Singh Aabsar, Prem Gehlot, Asha Acharya, Vishal Golchha, Dinesh Chauhan, Kapil Sharma, Shikhar Chand Daga, Upasana Jain, Harish Bhojak, Sushma Bissa, Radha Khatri, Dinesh Bhatnagar, Ankush Chopra, Nishant Gaur were present in the workshop.
Author: Sarjit Singh







