
बीकानेर की सिटी टाॅपर रहीं दिव्या, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एईएसएल ने शानदार सफलता हासिल की…..
बीकानेर की सिटी टाॅपर रहीं दिव्या, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एईएसएल ने शानदार सफलता हासिल की…..
बीकानेर, @MaruSangram। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए शानदार सफलता हासिल की है।
संस्थान के बीकानेर सेंटर की सिटी टाॅपर दिव्या रहीं वहीं जयपुर के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर राजस्थान स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
शुक्रवार बाद दाेपहर प्रेस कांफ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर रमेश पुराेहित, नवीन, वेदप्रकाश शर्मा, नविता विश्नोई, प्रखर मुंजाल भी माैजूद थे।
उन्हाेंने बताया कि बताया कि दिव्या बीकानेर जिले के लूनकरनसर क्षेत्र की रहने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित परिणामों में जयपुर निवासी उपलक्ष्य गोयल ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच तीसरी रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
आकाश के छात्रों ने इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) के छात्र आर्यन गुप्ता ने 715/720 अंक प्राप्त कर AIR-1 हासिल की। वहीं क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने 711/720 अंक के साथ AIR-3, आर्यन दुबे ने 710/720 अंक के साथ AIR-7 तथा गीतांश सरीन ने 705/720 अंक के साथ AIR-8 प्राप्त की।
इस वर्ष नीट यूजी 2026 में आकाश के 38 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में स्थान बनाया। इनमें 16 छात्रों ने टॉप-50 तथा 4 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत किया।
इस उपलब्धि पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के केंद्रीय निदेशक अखिलेश वैद्य ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि AESL छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
आकाश ने पिछले एक दशक में भी शानदार उपलब्धियां दर्ज की हैं।
इस दौरान संस्थान के छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल की है। वहीं ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।
Divya was the city topper of Bikaner, with excellent performance AESL achieved great success…
Divya was the city topper of Bikaner, with excellent performance AESL achieved great success…
Bikaner, @MaruSangram. Aakash Educational Services Limited (AESL) has once again achieved resounding success in the medical entrance examination NEET UG 2026, maintaining its tradition of excellent performance.
Divya was the city topper of Bikaner center of the institute, while Uplakshya Goyal, a student of Jaipur, has achieved the distinction of becoming Rajasthan state topper by securing All India Rank 3.
Digvijay Singh gave this information in the press conference on Friday afternoon. Ramesh Purehit, Naveen, Vedprakash Sharma, Navita Vishnoi, Prakhar Munjal were also present on this occasion.
He told that Divya is a resident of Lunkaransar area of Bikaner district. In the results declared by the National Testing Agency, Jaipur resident Upalaksh Goyal proved his talent by securing third rank among lakhs of candidates across the country. His achievement has brought glory not only to Rajasthan but to the entire country.
Aakash students performed brilliantly at the national level this year too. Distance Learning Program (DLP) student Aryan Gupta secured AIR-1 by scoring 715/720 marks. Whereas student of classroom program, Upalakshya Goyal got AIR-3 with 711/720 marks, Aryan Dubey got AIR-7 with 710/720 marks and Geetansh Sarin got AIR-8 with 705/720 marks.
This year, 38 students of Aakash made it to the All India Top-100 in NEET UG 2026. Of these, 16 students made it to the top-50 and 4 students made it to the top-10, further strengthening the excellent academic tradition of the institute.
Congratulating Akhilesh Vaidya, Central Director of Aakash Educational Services Limited on this achievement, he said that this success is the result of their hard work, discipline and dedication towards excellence. He said that AESL is continuously committed to provide quality education, experienced guidance and modern resources to the students, so that they can achieve their career goals.
Akash has also recorded great achievements in the last decade.
During this period, the students of the institute have achieved AIR-1 13 times. At the same time, Aakash students have secured 64 percent positions in All India Top-10 and 50 percent positions in All India Top-100.
Author: Sarjit Singh







