
बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित महासचिव विशाल स्वामी का जार बीकानेर इकाई ने किया सम्मान
बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित महासचिव विशाल स्वामी का जार बीकानेर इकाई ने किया सम्मान….
बीकानेर, @MaruSangram। जर्नालिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) बीकानेर इकाई की ओर से रविवार को अंत्योदय नगर स्थित RES स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन हाल ही में सम्पन्न हुए बीकानेर प्रेस क्लब चुनावों में महासचिव पद पर निर्वाचित हुए जार सदस्य विशाल स्वामी के सम्मान में किया गया।
समारोह में स्वामी को साफा, शॉल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिलीप भाटी, शिव चरण शर्मा तथा जार बीकानेर के अध्यक्ष राजेश ओझा ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने “बदलते युग में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर विचार रखते हुए पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, जिम्मेदारियों एवं अवसरों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अपने दशकों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को सत्यनिष्ठा एवं निडरता के साथ पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की एक और विशेष उपलब्धि यह रही कि बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जयनारायण बिस्सा को जार की सदस्यता प्रदान की गई। इस दौरान जार के संरक्षक अनुराग हर्ष व महासचिव अजीज भुट्टा सहित अधिक संख्या में जार सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
अध्यक्ष राजेश ओझा ने बताया कि जार का सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता के लिए इच्छुक पत्रकार भाई हमसे संपर्क कर सकता है।
कार्यक्रम में पत्रकार अजीज भुट्टा, नारायण उपाध्याय, मुदिता पोपली, साहिल पठान, त्रिभुवन रंगा, संजय स्वामी, मनोज व्यास,जीतू बीकानेरी, प्रशांत बिस्सा, मनोज व्यास, विनय थानवी, उमेश पुरोहित, मुकुंद व्यास, सरजीत सिंह, आनंद आचार्य, यतेंद्र, जय सिंह, शिवराज, संजय पारीक, अनिल धायल, गणेश सेवग, शिवराज पंचारिया, मूलचंद दुगड़, लोकेश बोहरा, रजनीश जोशी व संतलाल सहित अन्य पत्रकारिता जगत के गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविन्द व्यास द्वारा किया गया।
Bikaner Press Club’s newly elected General Secretary Vishal Swami honored by JAR Bikaner unit
Bikaner Press Club’s newly elected General Secretary Vishal Swami honored by JAR Bikaner unit….
Bikaner, @MaruSangram. Journalists Association of Rajasthan (JAR) Bikaner unit organized a felicitation ceremony at RES School campus in Antyodaya Nagar on Sunday. This event was organized in honor of JAR member Vishal Swami, who was elected to the post of General Secretary in the recently concluded Bikaner Press Club elections.
In the ceremony, Swami was given a warm welcome and felicitation by presenting him a turban, shawl and a letter of congratulations. The program was jointly presided over by senior journalists Dilip Bhati, Shiv Charan Sharma and JAR Bikaner President Rajesh Ojha.
On this occasion, senior journalists present on the occasion expressed their views on the topic “Role of journalism in the changing era” and highlighted the current challenges, responsibilities and opportunities of journalism. The speakers shared their decades of experience and inspired the youth to do journalism with integrity and fearlessness.
Another special achievement of the program was that former president of Bikaner Press Club and senior journalist Jayanarayan Bissa was given membership of JAR. During this, JAR’s patron Anurag Harsh and general secretary Aziz Bhutta along with a large number of JAR members welcomed the guests.
President Rajesh Ojha said that JAR’s membership campaign is going on. Interested journalists can contact us for membership.
Journalists Aziz Bhutta, Narayan Upadhyay, Mudita Popli, Sahil Pathan, Tribhuvan Ranga, Sanjay Swami, Manoj Vyas, Jeetu Bikaneri, Prashant Bissa, Manoj Vyas, Vinay Thanvi, Umesh Purohit, Mukund Vyas, Sarjit Singh, Anand Acharya, Yatendra, Jai Singh, Shivraj, Sanjay Pareek, Anil Dhayal, Ganesh Sewag, Shivraj Pancharia, Moolchand Dugar, Lokesh Bohra, Rajneesh Joshi and Santlal along with other dignitaries of the journalism world were present in the program. The program was successfully conducted by Arvind Vyas.
Author: Sarjit Singh







